• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भले ही सत्ता चली जाए, लेकिन देश की एक इंच जमीन नहीं जाने देंगे : राजनाथ सिंह

Desk by Desk
30/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राजनाथ सिंह Rajnath Singh

राजनाथ सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सत्ता को त्याग देंगे, लेकिन भारत की एक इंच जमीन को जाने नहीं देंगे। हम पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं। हम न तो किसी की एक इंच जमीन लेंगे और न देंगे।

उन्होंने कहा बिहार रेजीमेंट के जवानों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। वे उन माताओं को नमन करते हैं, जिनकी कोख से उन जवानों ने जन्म लिया था। केंद्रीय रक्षा मंत्री केसरिया विधानसभा के हुसैनी स्थित डीपी उच्च विद्यालय के प्रांगण में जदयू प्रत्याशी शालिनी मिश्रा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम पैदा कर रहे हैं कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है। ऐसे लोगों को 1962 से 2013 तक का इतिहास याद करना चाहिये। जबकि हकीकत यह है कि हमारे जवानों ने अपनी शहादत देकर मातृ भूमि की रक्षा की है। इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिये। हमारे देश के जवानों ने हमेशा शौर्य व पराक्रम का परिचय दिया है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम घुटने टेकने का चरित्र नहीं रखते। राजद पर तंज कसते हुए कहा कि लालटेन फूट गया है और तेल बह गया है। कुछ लोग नौजवानों को गुमराह कर रहे है कि उन्हें नौकरी देंगे। राजद के 15 सालों के शासनकाल में प्रतिभाओं का पलायन हुआ।

बिहार चुनाव : जेपी नड्डा से जनता से सवाल, लालटेन जलानी है कि एलईडी बल्ब

रक्षा मंत्री ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार पर कभी भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा। बिहार के कुछ लोग मर्यादाओं को लांघ रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार ने कभी मर्यादाओं को नहीं लांघा। हम जो वादा करते हैं उसे निभाते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिये हमने बिल लाया है। जिसे कांग्रेस कहती है कि इस बिल से किसानों का शोषण होगा। जबकि यह बिल लागू होने के बाद छोटे किसानों की भी आमदनी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम पैदा कर रहे हैं कि शालिनी भाजपा की प्रत्याशी नहीं है। ऐसे लोगों को वे साफ कर देना चाहते हैं कि शालिनी भाजपा की प्रत्याशी हैं। वह पीएम मोदी व राजनाथ सिंह की प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि जैसे क्रिकेट में सचिन व सहवाग की ओपनिंग जोड़ी है उसी तरह मोदी व नीतीश की जोड़ी है।

Tags: Bihar Assembly ElectionsBihar Elections 2020bihar newshindi newsnews in hindiPakistanRajnath singhTejashwi Yadavतेजस्वी यादवपाकिस्तानबिहार चुनाव 2020बिहार न्यूज़बिहार विधानसभा चुनावराजनाथ सिंह
Previous Post

बिजनौर : अवैध रूप से पटाखे बना रहे दो भाई गिरफ्तार, 20 किलो विस्फोटक बरामद

Next Post

सहारनपुर : पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन महिलाओं समेत छह झुलसे

Desk

Desk

Related Posts

hands
फैशन/शैली

हाथों का कालापन करता है शर्मिंदा, इन उपायों से दूर करें समस्या

16/06/2026
Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Javed Ali
उत्तर प्रदेश

बीजेपी के फैलाए जहर से बहुसंख्यक जहरीला हो गया…सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

15/06/2026
172 farmers from Jewar met CM Yogi
Main Slider

किसानों के सम्मान में योगी सरकार की पहल, पहली फ्लाइट से लखनऊ बुलाया

15/06/2026
CM Dhami launched a cleanliness drive in Khatima.
राजनीति

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश

15/06/2026
Next Post
पटाखा फैक्ट्री में आग

सहारनपुर : पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन महिलाओं समेत छह झुलसे

यह भी पढ़ें

Road Accident

पुलिस जीप-बाइक की टक्कर, पति-पत्नी और बेटे की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

19/06/2021
rape

दूल्हे ने अपनी ही शादी में विवाहिता का किया रेप, आरोपी भाई-बहन गिरफ्तार

22/07/2021
joe biden

ब्लास्ट के बाद अमेरिका हुआ अलर्ट, अपने नागरिकों से की एयरपोर्ट गेट छोड़ने की अपील

28/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version