• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्लास्ट के बाद अमेरिका हुआ अलर्ट, अपने नागरिकों से की एयरपोर्ट गेट छोड़ने की अपील

Writer D by Writer D
28/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
joe biden

joe biden

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काबुल में हुए धमाकों के बाद अमेरिका ने शुक्रवार को अपने नागरिकों से एयरपोर्ट के गेट छोड़ने की अपील की है। दूतावास ने अपने नागरिकों को सुरक्षा और जोखिम के मद्देनजर एयरपोर्ट तक यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।

तालिबान का नियंत्रण होने के बाद से ही अफगान नागरिकों समेत हजारों लोग देश छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने लोगों की निकालने की प्रक्रिया में इसे अब तक का सबसे खतरनाक दौर बताया है।

काबुल में अमेरिकी दूतावास ने कहा, ‘अमेरिकी नागरिक, जो ऐबी गेट, ईस्ट गेट, नॉर्थ गेट या नए मंत्रालय या इंटरनल गेट पर मौजूद हैं, उन्हें तुरंत निकल जाना चाहिए।’ दूतावास ने कहा, ‘काबुल एयरपोर्ट पर सुरक्षा जोखिम होने के चलते हम अमेरिकी नागरिकों को एयरपोर्ट तक यात्रा नहीं करने और एयरपोर्ट के दरवाजों से बचने की सलाह देते हैं।’ हालांकि, इस दौरान जोखिम से जुड़ी आगे की जानकारी नहीं दी गई।

काबुल ब्लास्ट के ‘साजिशकर्ता’ IS आतंकी को अमेरिका ने एयरस्ट्राइक में किया ढेर

बीते गुरुवार को एयरपोर्ट के पास हुए धमाकों की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के अफगानिस्तान स्थित समूह इस्लामिक स्टेट-खुरासान ने ली थी। इस हमले में 169 अफगान नागरिकों समेत 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत की खबर है। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने आशंका जताई है कि काबुल एयरपोर्ट पर एक और आतंकी हमला हो सकता है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि हमले में इस्तेमाल की गई सुसाइड वेस्ट में 11 किलो से ज्यादा विस्फोटक और छर्रे लदे हुए थे।

अमेरिकी ने शनिवार को सुबह इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर ड्रोन हमले किए। काबुल एयरपोर्ट पर हुए धमाकों के जवाब में महज 48 घंटों के भीतर ही अमेरिकी तरफ से यह जवाबी कार्रवाई की गई है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जवाब देने का वादा किया था। अमेरिकी अधिकारियों ने जानकारी दी है कि संकेत मिले हैं कि ड्रोन अटैक में इस्लामिक स्टेट का लक्षित आतंकी मारा गया है। वहीं, इस हमले में किसी आम नागरिक की मौत की खबर नहीं है।

एपी के अनुसार, एक रक्षा अधिकारी ने जानकारी दी है कि बाइडेन ने इस ड्रोन अटैक को मंजूरी दी थी और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने इसके आदेश दिए थे।

Tags: # world newsamerica embassyinternational Newskabul airportkabul airport blast
Previous Post

काबुल ब्लास्ट के ‘साजिशकर्ता’ IS आतंकी को अमेरिका ने एयरस्ट्राइक में किया ढेर

Next Post

गोल्ड से एक कदम दूर भाविना पटेल, सेमीफाइनल जीतकर रचा इतिहास

Writer D

Writer D

Related Posts

IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
CM Dhami
Main Slider

प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा: सीएम धामी

04/08/2026
Next Post

गोल्ड से एक कदम दूर भाविना पटेल, सेमीफाइनल जीतकर रचा इतिहास

यह भी पढ़ें

ग्रांउड जीरो पर उतरी योगी सरकार, वीकेंड पर जिलों में रात्रि विश्राम करेंगे मंत्री

14/04/2022
Harela

पौधरोपण महोत्सव में तब्दील हुआ हरेला पर्व

16/07/2024
Madhurima Sweets

लखनऊ: मधुरिमा स्वीट्स के 8 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, करोड़ों की GST चोरी का खुलासा

01/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version