• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विदेशों में फीकी हो रही है यूपी की फूलों की सुगंध, निर्यात हुआ धड़ाम

Writer D by Writer D
25/07/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Flowers

Flowers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विदेशियों को अब उत्तर प्रदेश के फूलों (Flowers) की सुगंध कम भा रही है। पिछले पांच साल से लगातार बढ़ रहा फूलों का निर्यात वर्ष 2022-2023 में धड़ाम हो गया है। यहां से आधे से भी कम निर्यात हुआ है, जिससे इस दिशा में कदम बढ़ा रहे किसान अब ठिठक रहे हैं।

वैश्विक फूल बाजार (Flowers Market) में भारत का योगदान 0.61 प्रतिशत है, जो कि बहुत ही कम है। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक मिजोरम, गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, हरियाणा, असम और छत्तीसगढ़ को पीछे छोड़ते हुए कर्नाटक (15.85%), तमिलनाडु (15.16%), मध्य प्रदेश (13.66%) और पश्चिम बंगाल (10.61%) राज्यों में पुष्प कृषि की हिस्सेदारी बढ़ गई है।

जबकि यूपी तो अभी गिनती में भी नहीं है। हालांकि फूलों (Flowers) की खेती यहां भी बढ़ी है। गुलाब, कंद, जरबेरा कार्नेशन्स, गेंदा, ग्लेडियोलस जैसे फूल उगाए जा रहे हैं। खास तौर से निर्यात में लगातार पांच साल ऐसे भी रहे, जिसमें फूलों का निर्यात बढ़ता रहा।

प्रदेश यूएसए, यूके, नीदरलैंड आदि देशें में फूल भेज रहा था। लेकिन वर्ष 2022-2023 में निर्यात धड़ाम हो गया। वर्ष 2021-2022 में यूपी ने 3.67 करोड़ रुपये का निर्यात किया था। वर्ष 2022-2023 में ये घटकर 1.58 करोड़ रह गया।

अब सरकार ने शुरू की कवायद

उप्र ने इस बाबत अब कवायद शुरू की है। फ्लोरिकल्चर मिशन के तहत लखनऊ के बंथरा और कन्नौज समेत कई स्थानों पर डिस्टिलेशन यूनिट स्थापित करने का काम पहले से ही चल रहा है। अत्याधुनिक पॉली और ग्रीनहाउस पर जोर है। पॉलीहाउस बनाने पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

आतंक पर वार, लश्कर-ए-तैयबा के दो मददगार गिरफ्तार

लगभग 29 लाख रुपये तक यह छूट है। उद्यान विभाग के निदेशक डाॅ. आरके तोमर बताते हैं कि अभी हम स्थानीय आपूर्ति का बाजार तैयार कर रहे हैं। एक एकड़ में पॉलीहाउस बनाने पर लगभग 58 लाख रुपये का खर्च आता है, इसमें 29 लाख तक की छूट सरकार दे रही है। जरबेरा, लिलियम, गुलाब के पॉलीहाउस बढ़ाने पर छूट है। धीरे-धीरे निर्यात भी बढ़ेगा।

अफ्रीकी फूलों ने जमाया कब्जा

पिछले कुछ दिनों में अफ्रीका के फूलों ने विदेश खास तौर से यूरोप में खासी जगह बनाई है। दरअसल, वहां के फूल कम दामों में वैश्विक बाजार में पहुंच रहे हैं। वहां का हवाई किराया भी कम है और आयात शुल्क भी नहीं लगता है। अपने यहां यह सुविधा नहीं है।

यूपी यूरोपियन देशों में नया बाजार तलाश रहा था, इसलिए इसे भी झटका लगा। इसके अलावा ताजे फूल, सूखे फूल, पौधे और शल्क तीनों का निर्यात होता है। यूपी में इन सभी वर्गों को अलग-अलग ढंग से वर्गीकृत कर भेजने की कोई व्यवस्था नहीं है।

Tags: export of flowerflowers farmingLucknow Newsup news
Previous Post

आतंक पर वार, लश्कर-ए-तैयबा के दो मददगार गिरफ्तार

Next Post

जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल, दो भाइयों को उतारा मौत के घाट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
murder

जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल, दो भाइयों को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़ें

Kalua Monkey

शराब-नॉन वेज का शौकीन ‘कलुआ’ महिलाओं को बनाता था निशाना, अब बंदर बना वेजिटेरियन

14/08/2023
CM Yogi

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया सफल महिला उद्यमियों से संवाद

08/03/2026
विकास दुबे का खंजाची जय बाजपेई

विकास दुबे के खंजाची जय बाजपेई के घर में रह रहे थे 3 पुलिसकर्मी, निलंबित

21/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version