• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतुल सुभाष की पत्नी के घरवाले ताला लगाकर भागे, रात के अंधेरे में जाते दिखी सास

Writer D by Writer D
12/12/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
Atul Subhash

Atul Subhash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। अतुल सुभाष (Atul Subhash) ने सुसाइड से पहले बनाए करीब डेढ़ घंटे के वीडियो में अपनी पत्नी और ससुराल वालों को इसका जिम्मेदार बताया है। इस मामले की जांच करने के लिए बेंगलुरु पुलिस की एक टीम जौनपुर पहुंच गई है। जैसे ही अतुल सुभाष के ससुराल वालों को इसकी जानकारी हुई वे देर रात में घर में ताला लगाकर वहां से निकल गए।

निकिता सिंघानिया की मां निशा सिंघानिया और उनका साला रात के अंधेरे में अपने घर पर ताला लगाकर भाग गए। इस दौरान मीडिया के सवालों से बचती हुई अतुल की सास निशा सिंघानिया का वीडियो भी सामने आया है। वह रिपोर्टर के हाथ जोड़ रही हैं, लेकिन किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रही हैं और फिर वो बाइक पर बैठकर चली गई।

अतुल (Atul Subhash) की पत्नी निकिता सिंघानिया की मां और भाई जौनपुर शहर कोतवाली से महज 100 कदम की दूरी पर खोवामंडी में अपने घर पर रहते हैं। यहीं उनकी कपड़ों की दुकान भी है। जब उन्हें पता चला कि बेंगलुरु पुलिस की टीम जौनपुर पहुंच गई है तो उन्होंने घर से भागना ही मुनासिब समझा।

अतुल (Atul Subhash) ने जौनपुर की जज पर भी लगाए थे गंभीर आरोप

अतुल ने सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में जौनपुर की जज पर भी उत्पीड़न और घूस मांगने का आरोप लगाया। अतुल ने कहा कि जज की अदालत में तारीख के लिए पेशकार को भी घूस देनी पड़ती है। अतुल ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल फैमिली कोर्ट की जज ने उन पर 3 करोड़ मेंटिनेंस देने का दबाव भी बनाया। उसके बाद उनसे पांच लाख रुपये की रिश्वत भी मांगी। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक वो इस केस को सेटल कर देंगी। अतुल सुभाष ने अपने वीडियो में जज पर ऐसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

मेरी अस्थियों को अदालत के बाहर गटर में बहा देना: अतुल सुभाष (Atul Subhash)

अतुल सुभाष ने सुसाइड से पहले जो वीडियो बनाया, उसमें कहा कि उनकी मौत के बाद पत्नी और उसके परिवार को उनके शव के पास आने की अनुमति न दी जाए। अतुल ने अपने परिजनों से कहा कि जब तक उनका कथित उत्पीड़न करने वालों को सजा नहीं मिल जाती तब तक उनकी अस्थियों का विसर्जन न करें। न्याय की मांग करते हुए अपने परिजनों से कहा कि अगर उनका उत्पीड़न करने वालों को सजा नहीं मिलती है तो वे मेरी अस्थियों को अदालत के बाहर गटर में बहा दें।

9 दिसंबर को बेंगलुरु में किया था सुसाइड

अतुल सुभाष (Atul Subhash) ने 9 दिसंबर को बेंगलुरु में अपने बेडरूम के सीलिंग फैन से लटककर फांसी लगा ली। डेढ घंटे का वीडियो और 24 पन्नों की चिट्ठी में अतुल ने सुसाइड के लिए पत्नी, ससुरालवालों और न्यायिक व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया। उनकी शादी 2019 में निकिता सिंघानिया से हुई थी, जिससे उनका एक बच्चा था। शादी के दो साल बाद पत्नी ने दहेज उत्पीड़न, पिता की हत्या और अप्राकृतिक यौन शोषण तक के 9 केस अतुल के खिलाफ दर्ज करा दिए। अतुल ने आरोप लगाया कि इन मामलों को सेटल करने के लिए उनसे तीन करोड़ रुपये की डिमांड की थी।

’80 लाख कमाता हूं, 10 लाख दहेज मांगूंगा…’, खास है अतुल सुभाष की सुसाइड नोट की एक-एक लाइन

अतुल सुभाष के सुसाइड मामले में बेंगलुरु पुलिस ने उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया और चाचा ससुर सुशील सिंघानिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अतुल के भाई बिकास कुमार ने बेंगलुरु के मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। इसी के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), धारा 3(5) का केस दर्ज किया है।

Tags: atul subhash suicide casecrime newsJaunpur news
Previous Post

सपा सांसद बर्क बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस मामले में मिला नोटिस

Next Post

‘देश अचानक हो रही अचानक मौत?’, संसद में हुआ बड़ा खुलासा

Writer D

Writer D

Related Posts

Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Water level of the Mandakini river recedes in Chitrakoot.
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर, 688 लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव अभियान जारी

04/09/2026
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
PM Surya Ghar Yojana.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने और तेज की रफ्तार

04/09/2026
Next Post
ICMR

'देश अचानक हो रही अचानक मौत?', संसद में हुआ बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें

Virat Kohli

कैंची धाम पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का और बेटी संग लिया बाबा नीब करौरी का आशीर्वाद

17/11/2022
arrested

भारी मात्रा में गांजा सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

01/12/2021

शटडाउन के लिए सुनिश्चित हो एक निर्धारित समय: एके शर्मा

17/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version