Categorized

ट्विटर पर फैन ने किया जोफ्रा आर्चर को चैलेंज

नई दिल्ली| इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जोफ्रा आए दिन अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। आर्चर आईपीएल 2020 (IPL 2020) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने टीम के लिए काफी बढ़िया गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

इसके बावजूद राजस्थान की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही, लेकिन आर्चर ने अपनी गति और तेज तर्रार गेंदबाजी से इस फटाफट लीग में काफी वाहवाही बटोरी। इसी बीच, जोफ्रा आर्चर को ट्विटर पर एक फैन ने चैलेंज किया है, जिसका जवाब आर्चर ने अपने ही अंदाज में दिया।

RCB टीम के साथ अनुष्का ने विराट कोहली का बर्थडे किया सेलिब्रेट

ट्विटर पर एक फैन ने आर्चर को चैलेंज करते हुए लिखा, ‘6 बॉल पर मैं कम से कम 10 रन बनाऊंगा? शर्त?’ इसका जवाब देते हुए जोफ्रा ने लिखा, ‘आप के पास आपका बेटा है जीने के लिए भाई’ आर्चर के इस जवाब को लोगों ने काफी पसंद किया। एक दूसरे फैन ने इस चैलेंज का जवाब देते हुए कहा कि जाकर देखिए पहले आर्चर ने स्मिथ के साथ क्या किया था। सोशल मीडिया पर आर्चर का यह ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button