• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खड़ी फसल को जेसीबी से रौंदा, किसानों ने किया एक्सप्रेसवे निर्माण का किया विरोध

Writer D by Writer D
21/08/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, चंदौली
0
Farmers protested against the construction of the expressway

Farmers protested against the construction of the expressway

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली में चल रहे भारतमाला परियोजना के अंतर्गत वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को लेकर किसानों (Farmers) ने जमकर बवाल किया। आरोप है कि इस परियोजना में कुछ किसानों का अब तक मुआवजा नहीं मिला है। इसको लेकर किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्य संस्थान द्वारा ली गई पोकलैंड और जेसीबी को रोकने का प्रयास किया।

इसके बाद चकिया के एसडीएम मौके पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा दो थाने की फोर्स के द्वारा भीड़ को हटाया गया। किसानों (Farmers) का आरोप है कि अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है और खड़ी फसल को जेसीबी से बर्बाद किया गया है। किसानो ने फसल के नुकसान के साथ साथ मुआवजे की मांग की है।

किसानों (Farmers) ने किया विरोध

किसान संजय सिंह ने बताया कि रोपाई के बाद फसल बर्बाद कर दी गई जिसका अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है, वहीं किसान कृष्णावती और दिलीप का भी मुआवजा नहीं मिल पाया है। जिसको लेकर किसानों ने बवाल किया और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानो ने कहा कि नुकसान के साथ जमीन का भी मुआवजा दिया जाए नहीं तो हम लोग आगे धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान मौके पर दो थाने की फोर्स के साथ एक प्लाटून पीएसी मौजूद रही।

किसानो का कहना है कि सरकार एक ओर किसानों की आय दुगनी की बात करती है, तो एक ओर जबरदस्ती जमीन अधिग्रहण करती है। किसानों का मुआवजा भी समय से नहीं मिला। हालांकि, कुछ किसानों का मुआवजा मिल गया है। जिन किसानों की जमीन का मुआवजा नहीं मिला उन किसानों ने अपनी खेत में धान की रोपाई कर दी। अब आज जिला प्रशासन द्वारा उनकी फसल को बर्बाद कर जमीन को ले लिया गया।

संकट में फंसे किसान (Farmers) 

अब उनके सामने संकट उत्तपन हो गया है, क्योंकि उन्होंने जुताई, बुआई, खाद देकर अपने खेत मे धान की फसल लगाई थी। फसल भी अच्छी थी। दो महीने मे धान की फसल तैयार होने वाली थी। अब जो लागत लगाई थी फसल के साथ वो भी बर्बाद हो गई। ऊपर से उनके ऊपर कर्ज भी हो गया है। अब किसानों के माथे पर चिन्ता की लकीर खींच गयी है। किसानो ने कहा कि धान की फसल बेच कर बेटी की शादी, बच्चों की फीस, दवाई, गेहूं बोने के लिये बीज, खाद, की भी व्यवस्था करनी थी जो धान के रोपाई में कर्ज लिये थे उसको भी भरना था, लेकिन सब बर्बाद हो गया। चन्दौली के लगभग 60% प्रतिशत लोग खेती पे ही आश्रित है।

पूरे मामले पर अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा है की जो मामले न्यायालय में विचारधीन हैं उन पर काम को रोका गया है। ज्यादा से ज्यादा किसानों का पैसा दे दिया गया है। कुछ किसानों से पहले एक बीघा जमीन ली गई थी लेकिन बाद में उनसे अधिक जमीन ली गई। उस पर जांच चल रही है और पैसा दिया जा रहा है।

Tags: chandauli newsup news
Previous Post

राहुल-तेजस्वी के ड्राइवर पर एफ़आईआर, ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में पुलिसकर्मी को मारी थी टक्कर

Next Post

महज उम्रदराज होना ही लाचार बहु-बच्चों को बेघर करने का लाईसेंस नहीःडीएम

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
CM Yogi met the Governor
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
RO-ARO Recruitment
Main Slider

RO-ARO भर्ती में ओबीसी अभ्यर्थियों को मिला 42% प्रतिनिधित्व, आयोग कोर्ट में रखेगा मजबूत पक्ष

09/05/2026
Arms & Explosive Recovered
क्राइम

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

09/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा बंगाल: सीएम योगी

09/05/2026
Next Post
Savin Bansal

महज उम्रदराज होना ही लाचार बहु-बच्चों को बेघर करने का लाईसेंस नहीःडीएम

यह भी पढ़ें

sunset

शाम के समय ये काम करने से मां लक्ष्मी हो जाती है कुपित

11/10/2025
PM Modi

दुनिया के किसी भी नेता ने जंग रोकने के लिए नहीं कहा… सीजफायर के दावों पर पीएम मोदी ने दिया करारा जवाब

29/07/2025
tiranga

हनुमान चालीसा के उच्चारण के साथ सीएम पुष्कर ने सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को फहराया

02/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version