• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के टोल प्लाजा पर फास्टैग हुआ अनिवार्य, इन दिन से नकद लेन-देन होगा खत्म

Desk by Desk
22/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
फास्टैग Fastage

फास्टैग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में एक जनवरी 2021 से चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य होने जा रहा है। केंद्र सरकार देश के सभी टोल प्लाजा पर डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए नकद लेन-देन को पूरी तरह से खत्म कर रही है। इस बारे में एनएचएआई के परियोजना निदेशक एनएन गिरि ने बताया कि केंद्र सरकार 31 दिसंबर तक फास्टैग का इस्तेमाल 100 प्रतिशत करना चाहती है। यदि वाहन मालिक ने अपने वाहन पर फास्टैग नहीं लगाया तो उन्हें हाईवे पर एक जनवरी से असुविधा हो सकती है।

गिरि ने बताया कि 15 नवंबर को केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद लखनऊ के इटौंजा और दखिना टोल प्लाजा पर एक जनवरी से सभी चार पहिया वाहनों पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। वर्तमान में इन दोनों टोल प्लाजा पर दो नकद लेन भी हैं।

कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष भी गिरफ्तार, गांजा सेवन की बात मानी

यहां से खरीद सकते हैं आप फास्टैग भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार फास्टैग ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और पेटीएम पर उपलब्ध है। बैंक और पेट्रोल पंप से भी फास्टैग को खरीदा जा सकता है। बैंक से फास्टैग लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि जिस बैंक में आपका खाता हो उसी से फास्टैग खरीदें।

फास्टैग के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी

फास्टैग खरीदने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कॉपी और वाहन के रजिस्ट्रेशन की जरूरत होगी। वहीं आप फोटो आईडी के तौर पर आधार कार्ड, पासपोर्ट या पैन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इतने रुपये में मिलेगा फास्टैग

एनएचएआई के अनुसार आप फास्टैग को किसी भी बैंक से 200 रुपये में खरीद सकते हैं। फास्टैग को आप कम से कम 100 रुपये से रिचार्ज करवा सकते हैं। सरकार ने बैंक और पेमेंट वॉलेट से रिचार्ज पर अपनी तरफ से कुछ अतिरिक्त चार्ज लगाने की छूट दी हुई है।

FASTag को कहां से खरीदें?

वाहन मालिक एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस, सिटी यूनियन बैंक जैसे बैंकों की शाखाओं या ऑनलाइन सेवाओं से FASTags खरीद सकते हैं। इसके अलावा FASTag को NHAI के सभी टोल प्लाजा, PayTM, ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे अमेजन, और रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) कार्यालयों पर जारी किया जा रहा है। ऑनलाइन टैग खरीदने के लिए ग्राहकों के लिए एक ‘माई फास्टैग’ ऐप भी उपलब्ध है।

FASTag के आवेदन के लिए क्या चाहिए?

  • FASTag के लिए आवेदन करने के लिए जिन दस्तावेजों की जरूरत है उनमें,
  • वाहन की आरसी की कॉपी।
  • वाहन मालिक का पासपोर्ट साइज फोटो।
  • आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ शामिल हैं।
Tags: Bank accountcash lanecash transactionE-Commerce WebsiteFastagIndia News in HindiLatest India News Updatesnational highways authority of indiarechargetoll plazaUttar Pradeshकैश ट्रांजेक्शनटोल प्लाजानेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडियाफास्टैगबैंक अकाउंटरिचार्ज
Previous Post

चीन-पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिकी सदन में लाया गया प्रस्ताव, जानें क्या है मामला

Next Post

इराक में IS का हमला, 6 सुरक्षाकर्मियों सहित तीन नागरिकों की मौत

Desk

Desk

Related Posts

Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
UPPSC
Main Slider

UPSC ने जारी किया साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर, देखें पूरा शेड्यूल

21/05/2026
Next Post
iran isis attack

इराक में IS का हमला, 6 सुरक्षाकर्मियों सहित तीन नागरिकों की मौत

यह भी पढ़ें

आकाश आनंद के बयान से मायावती आग बबूला, पद छीनने के 24 घंटे के भीतर पार्टी से भी निकाला

03/03/2025
Prateek Yadav

प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम हुआ पूरा, कल हो सकता है अंतिम संस्कार

13/05/2026
AK Sharma

जनपदवासियों को कोई भी समस्या किसी भी स्तर से नही होनी चाहिए: एके शर्मा

27/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version