• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष भी गिरफ्तार, गांजा सेवन की बात मानी

Desk by Desk
22/11/2020
in Main Slider, क्राइम, मनोरंजन
0
Comedian Bharti Singh

Comedian Bharti Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया है। लिम्बाचिया को गिरफ्तार करने से पहले जांच एजेंसी ने उनसे करीब 15 घंटे तक कड़ी पूछताछ की है। इसके बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं, रविवार को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जांच एजेंसी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने बताया कि उनके खिलाफ ड्रग्स के उपभोग के आरोप लगाए गए हैं।

Haarsh Limbachiyaa, husband of comedian Bharti Singh, arrested by Narcotics Control Bureau (NCB). Singh was arrested yesterday.

NCB raided production office & house of Bharti Singh y'day & recovered 86.5 gms of Ganja from both places. Both of them accepted consumption of Ganja.

— ANI (@ANI) November 22, 2020

बता दें कि इससे पहले, शनिवार को एनसीबी ने भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा था। इस दौरान जांच एजेंसी को 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद एनसीबी ने भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया था और उनके पति हर्ष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। दंपती ने गांजा सेवन की बात स्वीकार कर ली है।
मादक पदार्थ रोधी कानून के तहत गिरफ्तारी

एनसीबी ने बताया कि जांच एजेंसी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर भारती सिंह के अंधेरी में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित आवास की तलाशी ली। उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। बयान में कहा कि भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दोनों ने गांजे का सेवन करना स्वीकार किया। भारती सिंह को मादक पदार्थ संबंधी कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

जानें गांजा मिलने पर कितनी हो सकती है सजा?

ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि सिंह के घर से कथित तौर पर बरामद मात्रा कानून के तहत छोटी मात्रा है। एक हजार ग्राम गांजा तक को छोटी मात्रा माना जाता है और इसके लिए छह महीने तक की जेल या 10,000 रुपये का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है। वाणिज्यिक मात्रा (20 किग्रा या इससे अधिक) होने पर 20 साल तक की जेल हो सकती है। इसके बीच की मात्रा के लिए 10 साल की जेल की सजा हो सकती है।

अभी तक इन हस्तियों पर हो चुकी है कार्रवाई

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स एंगल के बाद से ही एनसीबी लगातार छापेमारी कर रही है। ड्रग्स केस को लेकर एनसीबी का शिकंजा बॉलीवुड सितारों पर कसता जा रहा है। एनसीबी ने छापेमारी कर कई ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक भी गिरफ्तार हो चुके हैं।

ड्रग पैडलर्स से पूछताछ के दौरान और कई बड़े नामों का खुलासा हुआ जिसके बाद सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह जैसी अभिनेत्रियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। हालांकि किसी भी अभिनेत्री के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।

बीते दिनों इस मामले में अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान अर्जुन ने एनसीबी की तारीफ करते हुए कहा था कि टीम अच्छा काम कर रही है।

 

 

Tags: bharti comedianbharti singhbharti singh ncbbharti singh newsComedian bharti singhdrugs casesharsh limbachiyaaIndia News in HindiLatest India News Updatesnarcotics control bureauncbncb raid on bharti singh
Previous Post

अरबों साल पुराने उल्का पिंड ने ताबूत बनाने वाले को रातोंरात बनाया अमीर!

Next Post

चीन-पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिकी सदन में लाया गया प्रस्ताव, जानें क्या है मामला

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Imran Jinping

चीन-पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिकी सदन में लाया गया प्रस्ताव, जानें क्या है मामला

यह भी पढ़ें

ब्राजील में 24 घंटों में 20257 नए मामले दर्ज, संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार

21/07/2020
electrocution

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

22/07/2021

मानव तस्कर गिरोह के एक और सदस्य को ATS  ने हैदरबाद से किया गिरफ्तार

06/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version