• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीन-पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिकी सदन में लाया गया प्रस्ताव, जानें क्या है मामला

Desk by Desk
22/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Imran Jinping

Imran Jinping

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन। अमेरिका के दो शक्तिशाली सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया है। इसमें एशिया समेत पूरी दुनिया में लोगों को गायब करने की घटनाओं को बंद करने का आह्वान किया गया है। इस प्रस्ताव में श्रीलंका में तमिल भाषी लोगों और चीन में उईगर मुस्लिमों समेत सभी पीड़ितों के लिए न्याय और जवाबदेही का समर्थन किया गया है।

कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष भी गिरफ्तार, गांजा सेवन की बात मानी

कांग्रेस सदस्य ब्रैड शेरमैन और जैमी रस्किन द्वारा यह प्रस्ताव लाया गया है। इसमें अमेरिका द्वारा ‘इंटरनेशनल कन्वेंशन फॉर द प्रोटेक्शन ऑफ ऑल पर्सन्स फ्रॉम एन्फोर्स्ड डिसअपिरियंसेस’ का अनुमोदन करने की मांग की गई है। ब्रैड शेरमैन का कहना है कि मानवाधिकारों के इस किस्म के उल्लंघनों के बारे में कुछ करने की जरूरत है। इसे बंद करने के लिए हमें अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करना चाहिए। लोगों को गायब करने तथा मानवाधिकारों के अन्य उल्लंघनों के बारे में हमें अपनी आवाज उठानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सिंध कॉकस के अध्यक्ष और सदन की विदेश मामलों की समिति के सदस्य के रूप में मैंने इस मुद्दे पर अथक परिश्रम किया है, लेकिन दुर्भाग्य से हमने पूरे एशिया क्षेत्र में लोगों के गायब होने के मामलों में वृद्धि देखी गई है। मुझे कांग्रेसी रास्किन के साथ काम करने पर गर्व है। इस संकल्प पर और मैं इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर उनके नेतृत्व की सराहना करता हूं।

अरबों साल पुराने उल्का पिंड ने ताबूत बनाने वाले को रातोंरात बनाया अमीर!

जैमी रस्किन ने कहा कि लोगों को गायब करने की समस्या एशिया तथा दुनिया के अन्य हिस्सों में मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन करने वाली है। प्रस्ताव में पाकिस्तान के सिंध समुदाय, श्रीलंका के तमिलों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, इंडोनेशिया में सुहार्तो शासन के पीड़ितों और चीन के उईगर मुस्लिमों के खिलाफ इस तरह के घृणित अपराध को रोकने तथा सभी पीड़ितों के लिए न्याय एवं जवाबदेही का समर्थन किया गया है।

इस प्रस्ताव का एमनेस्टी इंटरनेशनल ने समर्थन किया है। एमनेस्टी इंटरनेशनल यूएसए में रिस्क प्रोग्राम के वरिष्ठ अधिकारी एंड्रयू फैंडिनो ने अपने बयान में कहा कि दुनिया के हर क्षेत्र में लोगों के गायब होने का सिलसिला जारी है। सरकारों कर्तव्य है कि वह उसे समाप्त करें। उन्होंने कहा कि गायब हुए मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, प्रमुख गवाहों और वकीलों के रिश्तेदार भी इनके निशाने पर हैं।

Tags: americaAmerica america world hindi newsAmerican lawmakersChinaforced disappearanceinternational NewsNEWSResolution on forced disappearanceSindh communities in PakistanUS HouseUyghur MuslimsWorld
Previous Post

कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष भी गिरफ्तार, गांजा सेवन की बात मानी

Next Post

यूपी के टोल प्लाजा पर फास्टैग हुआ अनिवार्य, इन दिन से नकद लेन-देन होगा खत्म

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
Next Post
फास्टैग Fastage

यूपी के टोल प्लाजा पर फास्टैग हुआ अनिवार्य, इन दिन से नकद लेन-देन होगा खत्म

यह भी पढ़ें

Firing

पत्नी के प्रेमी ने विवाद के चलते मुंशी की गोली मारकर हत्या

19/06/2022

घर में लगाए ये पौधा, भाग्य में होगी बढ़ोत्तरी

15/05/2026

BB 15: बढ़ेगा बिग बॉस के घर का तापमान, एंट्री लेने वाली है ये धाकड़ एक्ट्रेस

19/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version