बिहार के खगड़िया में बेख़ौफ़ बदमाशों ने भरी पंचायत में गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी। बदमाशों ने वारदात को तब अंजाम दिया जब ग्रामीण पंचायत भवन में बैठकर संभावित उम्मीदवार के चयन के लिए सहमति बना रहे थे। इसी दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हुई जिसमें गोली लगने से किशुनदेव चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हरिबोल यादव की मौत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते मे हुई है।
पुलिस, चुनावी रंजिश में घटना होने की आशंका जाहिर कर रही है। घटना बेलदौर थाना इलाके के रोहियमा गांव की है।
चश्मदीदों के मुताबिक, रविवार देर रात रोहियमा पंचायत भवन में ग्रामीणों का एक बैठक हो रही थी जिसमें रोहियमा पंचायत के वार्ड संख्या 18 के लिए वार्ड सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के संभावित उम्मीदवारों के चयन और उस पर आपसी सहमति बनाने को को लेकर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने बैठक में मौजूद बुजुर्ग हरिबोल यादव को पहले गोली मारी। इसके बाद किसी अन्य बदमाश ने किशुनदेव चौधरी को गोली मारी जिससे दोनों की मौत हो गई।
10 साल की सौतेली बेटी से किया दुष्कर्म, कलयुगी पिता गिरफ्तार
आपको बता दें कि बेलदौर प्रखण्ड में आगामी 24 अक्टूबर को पंचायत चुनाव को लेकर मतदान होना है और अगले महीने के पहले सप्ताह से नॉमिनेशन का काम शुरू हो जाएगा।
इधर पुलिस का कहना है कि चुनावी रंजिश में यह घटना हुई। मामले की जांच की जा रही है लेकिन पंचायत चुनाव से पूर्व जिले में हुए डबल मर्डर से खगड़िया पुलिस की कार्यशैली पर सवाल जरूर खड़ा हो रहा है। आखिर किस तैयारी के आधार पर पुलिस जिले में 9 चरणों मे शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने का दंभ भर रही है।









