• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज से बदल गए ये बड़े नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

Writer D by Writer D
01/04/2024
in Business
0
Financial Rules

1st April

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में नए फाइनेंशियल ईयर (Financial Year) के पहले दिन यानि आज आज 1 अप्रैल 2024 से कई बड़े बदलाव भी लागू हो गए हैं। जिसका असर सीधा आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। इन बदलावों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत, EPFO, क्रेडिट कार्ड, FasTag और एनपीएस समेत कई नियम शामिल हैं। आइये जानते हैं इन बदले हुए नियमों (Financial Rules) के बारे में।

1 अप्रैल से लागू हुए हैं ये बदलाव

गैस सिलेंडर: अप्रैल 2024 के पहले दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है, यह बदलाव 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में किया गया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज से दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 30.50 रुपये कम होकर 1764.50 रुपये हो गयी है। इसके अलावा कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 32 रुपये घटकर 1879 रुपये हो गयी है। मुंबई में सिलेंडर की कीमत 31.50 रुपये कम होकर 1717.50 रुपये और चेन्नई में 30.50 रुपये की कटौती के साथ 1930 रुपये कर दी गई है।

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से एक अप्रैल से नया नियम लागू किए जाने के बारे में बताया गया था। जिसके तहत ईपीएफ अकाउंट होल्डर जैसे ही अपनी जॉब चेंज करेगा, उसके साथ ही उसका पुराना पीएफ बैलेंस नए खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। जिससे अब नौकरी बदलने के बाद लोगों को अपना पुराना पीएफ बैलेंस नए खाते में ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी बल्कि अपने आप ऑटोमैटिक ट्रांसफर हो जाएगा।

PFRDA: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने NPS को और सिक्‍योर बनाने के लिए आधार बेस्ड टू स्‍टेप अथेंटिफिकेशन सिस्‍टम पेश किया है। यह सिस्‍टम सभी पासवर्ड बेस NPS यूजर्स के लिए होगा, जिसे 1 अप्रैल से लागू कर दिया गया है। बीते 15 मार्च को PFRDA ने इसे लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया था।

Fastag KYC: जिन लोगों ने 31 मार्च 2024 तक फास्टैग केवाईसी (Fastag KYC) को अपडेट नहीं करवाया हैं उन्हें 1 अप्रैल से फास्‍टैग को इस्तेमाल करने में समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। NHAI ने फास्टैग केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है।

महीने के पहले दिन बड़ी राहत, गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

इंश्योरेंस पॉलिसी: IRDAI ने इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए डिजिटलाइजेशन को अनिवार्य कर दिया है, यह नियम 1 अप्रैल 2024 से लागू हो गया है। जिसके तहत लाइफ, हेल्थ और जनरल इंश्योरेंस सहित अलग-अलग केटेगरी की सभी इंश्योरेंस पॉलिसीज इलेक्ट्रॉनिक रूप से जारी की जाएंगी। ई-इंश्योरेंस (E-insurance) में एक सिक्योर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से इंश्योरेंस स्कीम्स को मैनेज किया जाएगा, जिसे ई-इंश्योरेंस अकाउंट (EIA) के रूप में जाना जाता है।

SBI Card ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि 1 अप्रैल, 2024 से कुछ क्रेडिट कार्ड के लिए किराया भुगतान लेनदेन पर रिवॉर्ड प्‍वाइंट का कलेक्‍शन बंद कर दिया गया है। इसमें AURUM, SBI कार्ड एलीट, SBI कार्ड एलीट एडवांटेज, SBI कार्ड पल्स और सिंपलीक्लिक SBI कार्ड शामिल हैं।

Tags: 1 aprilBusiness NewsBusiness news in hindifinancial rules
Previous Post

10 मिनट के तूफान ने बंगाल में मचाया हाहाकार, चार की मौत; 100 से अधिक घायल

Next Post

देवभूमि में श्रद्धा वॉल्कर जैसा हत्याकांड… गर्लफ्रेंड को मारकर जंगल में फेंका

Writer D

Writer D

Related Posts

UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

10/09/2026
Gold
Business

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव स्थिर

09/09/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

09/09/2026
Next Post
Murder

देवभूमि में श्रद्धा वॉल्कर जैसा हत्याकांड… गर्लफ्रेंड को मारकर जंगल में फेंका

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

अर्जुन पासी के घर पहुंचे राहुल गांधी, बोले- न्याय मिलने तक नहीं हटेंगे पीछे

20/08/2024
CM Nayab Saini

पंजाब के मुख्यमंत्री केवल चुटकुले सुनाकर टाइम पास कर रहे : नायब सिंह सैनी

22/08/2026
दुष्कर्म नाबालिग पीड़िता

दुष्कर्म नाबालिग पीड़िता को मिली गर्भपात की अनुमति, जानिए क्या है पूरा मामला

14/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version