• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फायरवर्क फैसिलिटी में विस्फोट के बाद लगी आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार

Writer D by Writer D
02/07/2025
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Fire broke out after explosion at fireworks facility

Fire broke out after explosion at fireworks facility

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कैलिफोर्निया: कैलिफोर्निया के योलो काउंटी स्थित एस्पार्टो शहर में फायरवर्क फैसिलिटी (Fireworks Facility) में विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग लग गई। इस घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सड़कों को बदं कर दिया गया और इमरजेंसी रिस्पांस ऑपरेशन चलाए गए।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, मंगलवार शाम (स्थानीय समय) को हुए इस विस्फोट को कुछ लोगों ने शुरू में विमान दुर्घटना समझ लिया। विस्फोट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और आसमान में काले धुएं का एक विशाल गुबार उठ गया, जो उत्तरी सोलानो काउंटी के कुछ हिस्सों तक दिखाई दे रहा था।

काउंटी रोड 23 पर आग लगने के बाद शाम 6 बजे से ठीक पहले आपातकालीन दल घटनास्थल पर पहुंचा। ‘कैल फायर’ के अनुसार, विस्फोट एक फायरवर्क स्टोरेज और हैंडलिंग फैसिलिटी में हुआ, जिससे आग भड़क उठी। इस वजह से चिंता बढ़ गई कि कहीं और धमाके न हों और जंगल में आग न लगे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में काला धुआं तेजी से पूरे इलाके में फैलता नजर आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्हें तेज धमाके सुनाई दिए और आस-पास के इलाकों में कुछ समय के लिए बिजली गुल हो गई।

योलो काउंटी इमरजेंसी सर्विस ऑफिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में एक फायरवर्क फैसिलिटी (Fireworks Facility) शामिल थी। उसे स्थानीय लोगों से यहां कई विस्फोटों की रिपोर्ट्स मिली हैं। विस्फोट के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। इस मामले में आधिकारिक जांच जारी है।

कैल फायर एलएनयू ने ‘एक्स’ पर बताया, “फायरफाइटर्स योलो काउंटी की मदद कर रहे हैं, जहां हाइवे 16 / ओकडेल रैंच लेन, एस्पार्टो के पास आग जंगल की ओर फैल गई है। इस घटना से निपटने के लिए कैल फायर ने हवाई और जमीनी संसाधन भेजे हैं।”

प्रभावित क्षेत्र पर अभी भी कड़ी नजर रखी जा रही है। आपातकालीन टीमें किसी भी दोबारा भड़कने वाली आग पर नजर बनाए हुए हैं। नुकसान की गंभीरता का आकलन किया जा रहा है। सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और फायरफाइटिंग यूनिट्स और पहले प्रतिक्रिया देने वाली टीमों की निरंतर आवाजाही के लिए घटनास्थल के आसपास की कई सड़कों को बंद कर दिया गया। लोगों को प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Tags: international News
Previous Post

दोमुंहे बालों पर ट्राई करें ये होममेड हेयर पैक

Next Post

मुकाबले से पहले टीम इंडिया बर्मिंघम के होटल में ‘कैद’, सामने आई ये बड़ी वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Yusuf Afridi
Main Slider

कश्मीर हमलों का मास्टरमाइंड खत्म, हाफिज सईद के करीबी यूसुफ अफरीदी ढेर

27/04/2026
Blast
अंतर्राष्ट्रीय

चुनाव से पहले दहशत, बम ब्लास्ट में 19 की मौत

27/04/2026
Firing during dinner at the White House
Main Slider

व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान चली गोली, बाल-बाल बचे ट्रंप

26/04/2026
Abbas Araghchi
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान की जमीन से ईरान का दोटूक जवाब- अमेरिका से कोई बात नहीं होगी

25/04/2026
Kathmandu
अंतर्राष्ट्रीय

Pollution Alert! Kathmandu की हवा बिगड़ी, AQI 247; Lahore नंबर-1

23/04/2026
Next Post
Team India

मुकाबले से पहले टीम इंडिया बर्मिंघम के होटल में 'कैद', सामने आई ये बड़ी वजह

यह भी पढ़ें

modi

5 जनवरी को कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन समर्पित करेंगे पीएम मोदी

03/01/2021
Karan Kundra-Tejasswi Prakash

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का हुआ ब्रेकअप? तीन साल का रिश्ता खत्म

26/06/2024
Mission Shakti

Mission Shakti 5.0: 3 से 11 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाएगी योगी सरकार

02/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version