• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पार्टी पर फायरिंग, चार गिरफ्तार

Writer D by Writer D
28/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, हमीरपुर
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर के राठ में लूट की दो घटनाओं में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को तमंचे, कारतूस और चोरी की तीन बाइकें बरामद कर जेल भेजा है।

पुलिस अधीक्षक कमलेेश दीक्षित ने बताया कि राठ व मुस्करा क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं में वांछित आरोपियों की सूचना पर पुलिस टीम गायत्री नगर स्थित एक मकान में पहुंची। जहां बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। अपना बचाव कर पुलिस ने घेराबंदी की और चार बदमाशों को दबोच लिया।

पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम साहिल खान निवासी पठानपुरा, हरेंद्र कुमार राजपूत निवासी कंधौली थाना मुस्करा, फिरोज निवासी रामबाग बुधौलियाना और प्रशांत नाई निवासी जखेड़ी गांव बताए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से एक एक अवैध 315 बोर का तमंचा, दो-दो जिंदा कारतूस, चार मोबाइल और इनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन बाइकें बरामद की हैं।

कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया पकड़े गए आरोपियों ने थाना पनवाड़ी जनपद महोबा से घर लौट रहे कस्बे के लुधियातपुरा निवासी चंद्रशेखर को संकट मोचन मंदिर के पास रोक लिया था। जबरन तीन हजार रुपये और जरूरी कागजात लूट कर ले गए थे। वहीं पान बेचकर घर लौट रहे बिहुंनीखुर्द गांव निवासी जगदीश प्रसाद चौरसिया के साथ मारपीट कर आरोपी बाइक लूट कर ले गए।

दोनों लूट का अनावरण करने के लिए क्षेत्राधिकारी अखिलेश राजन की ओर से टीम गठित की गई। जिसमें उनके साथ उप निरीक्षक रामकिशन यादव, प्रमोद त्रिपाठी, दीपक त्रिपाठी, अरविंद पाल, सिपाही कमल कुमार, हर्ष नारायण और महिला कांस्टेबल शिवांगी सिंह शामिल रहें।

Tags: Arrestedcrime newsHamirpur newsup news
Previous Post

यूपी पुलिस के डिप्टी एसपी की गिरफ्तारी पर लगी रोक, जानें पूरा मामला

Next Post

उप्र में स्प्रिचुअल, हेरिटेज, ईको सहित पर्यटन के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की असीम सम्भावनाएं : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
Main Slider

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी ने नूर्नबर्ग किला एवं संग्रहालय का किया भ्रमण

26/02/2026
AI
उत्तर प्रदेश

यूपी के पॉलीटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा का नया दौर, एआई और डेटा साइंस की पढ़ाई होगी शुरू

26/02/2026
BJP
Main Slider

भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों का किया एलान, यहां देखें पदाधिकारियों की सूची

26/02/2026
Farmers
उत्तर प्रदेश

होली पर किसानों के जीवन में खुशहाली का रंग भरेगी योगी सरकार

26/02/2026
Rajya Karmchari Sanyukt Parishad
उत्तर प्रदेश

होली पूर्व बिना शर्त वेतन दें, पोर्टल के नाम पर रोक गलत: परिषद

26/02/2026
Next Post
tourism carnival

उप्र में स्प्रिचुअल, हेरिटेज, ईको सहित पर्यटन के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की असीम सम्भावनाएं : योगी

यह भी पढ़ें

Microsoft

एयरलाइन्स के बाद बैंकों के काम हुए ठप, दुनियाभर के यूजर्स परेशान

19/07/2024

मौसम का बदला मिजाज, तेज़ बारिश से मुहल्लों में जलभराव

24/08/2021
Maha Kumbh

डेढ़ लाख पौधों से महाकुम्भनगर बन रहा स्पेशल हाईडेंसिटी ऑक्सीजन फॉरेस्ट

05/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version