• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौसम का बदला मिजाज, तेज़ बारिश से मुहल्लों में जलभराव

Writer D by Writer D
24/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर :  कभी धूप तो कभी छांव के बाद झमाझम बारिश भी हुई। इस दौरान लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई लेकिन, कई मुहल्लों में जलभराव भी हो गया। इससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

इसके बाद जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, वैसे-वैसे सूरज भी पूरी रौ में आ गया। चटक धूप की वजह से लोगों को उमस से जूझना पड़ा। इसके बाद दोपहर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में एक बार फिर बादल छा गए। यही नहीं, देखते ही देखते बारिश भी होने लगी। रुक-रुककर हुई बरसात से मौसम सुहावना हो गया। कभी मध्यम तो कभी तेज बारिश होती रही। करीब दो घंटे तक बारिश की वजह से आमजन को गर्मी से राहत मिल गई।

कई जगहों पर जलभराव

सावन अब बीत चुका है। भाद्रपद की शुरुआत में बारिश का दौर शुरू हो गया है। बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया। मिरदही टोला, गुड़ियन टोला, श्रीनगर कालोनी, भार्गव कालोनी और चौबे टोला में जलभराव की वजह से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर तो लोगों के घरों में भी पानी भर गया।

जारी रहेगा बारिश का दौर

सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम से जुड़ी वेबसाइटों पर नजर डालें तो आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। इस सप्ताह रविवार तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

सड़कों पर बड़ी मुश्किल

बारिश से मौसम भले ही सुहावना हो गया हो लेकिन, कई मुश्किलें भी खड़ी हो गईं हैं। बारिश के कारण सड़कों पर हुए गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। सिविल लाइन में चर्च रोड पर प्रेमनगर तिराहे के पास दोपहिया सवार अक्सर फिसलते हैं। यहां पर गड्ढों की वजह से जलभराव रहता है। इस वजह से पैदल निकलने वालों को भी मिट्टी में होकर गुजरना पड़ता है।

Tags: MOSHAMKABADLAMIZAZSITPAURRAINKHABARSitapur Mohallon me bhara paniSITAPURNEWS
Previous Post

जेल से 200 करोड़ की उगाही के मामले में फेमस एक्ट्रेस के घर ED की रेड

Next Post

मजबूत हो रही है मसूद के सेना, नॉर्दर्न एलायंस में शामिल हुए अफगान के पूर्व सैनिक

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
ahmad masud army

मजबूत हो रही है मसूद के सेना, नॉर्दर्न एलायंस में शामिल हुए अफगान के पूर्व सैनिक

यह भी पढ़ें

औरैया : रिटायर्ड पशु चिकित्सक की हत्या में शामिल तीसरा हत्यारोपी गिरफ्तार

13/09/2020
Uber Cup

Uber Cup: दक्षिण कोरिया ने भारत को दी मात

11/05/2022

उत्तराखंड पहुंचे नड्डा का सीएम धामी ने किया स्वागत, हरक सिंह भी रहे मौजूद

26/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version