उत्तर प्रदेशक्राइमफिरोजाबाद

सर्राफ के घर लूट करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद पुलिस व एसओजी टीम ने मंगलवार की रात्रि घरों में असलाहों के दम पर लूट करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को लूटी गई ज्वैलरी व असलाह सहित गिरफ्तार (arrested) किया है। पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर उन्हें जेल भेजा है।

थाना शिकोहाबाद प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक व एसओजी प्रभारी रवि त्यागी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर रामलीला ग्राउण्ड शिकोहाबाद के पास से पांच अभियुक्तों मनोज शर्मा पुत्र सियाराम निवासी रूपसपुर थाना मक्खनपुर, देव यादव उर्फ यदुकेश पुत्र सिलेटी सिंह निवासी नगला कल्यानी थाना खैरगढ, पवन पुत्र चित्रपाल निवासी बजनी बझेड़ा थाना जसराना, पंकज पुत्र मनोज निवासी नगला गोकुल थाना जसराना व सुनील गुप्ता पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सदर बाजार कस्वा व थाना मक्खनपुर को गिरफ्तार किया है।

जिनके कब्जे से दो मोबाइल, 2 मोबाइल फोन, 3 जोड़ी पायल, 5000 रूपये की नकदी, एक चाकू व 2 तमंचा एवं कारतूस बरामद किये है।

थाना प्रभारी के अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया है कि 12 फरवरी की रात्रि हमने नितिन सर्राफ के घर बाहर लगे पाइप के सहारे ऊपर चढ़कर वहां सो रहे परिवार को जगा कर तमंचों के बल पर लूटपाट की थी।

लूट पाट के दौरान वहां एक व्यक्ति को लहूलुहान कर उसकी पत्नी से ज्वैलरी व नकदी लूटकर भाग आये थे।

Related Articles

Back to top button