• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मानसून आने से पहले नगरों की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें : एके शर्मा

Writer D by Writer D
05/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ।  प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने शहरों की साफ-सफाई तथा पर्यावरण को जीवन के अनुकूल बनाने में लगे सभी सफाई कर्मियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में लोगों को साफ- सुथरा वातावरण तथा स्वस्थ व सुखद जीवन के लिये अनुकूल हवा व पर्यावरण मिले, इसके लिए हमारे कार्मिक सुबह 5:00 बजे से पसीना बहाते हैं। इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं।

आज सुबह अपने नगरों की सफ़ाई के कार्य में लगे हुए सफ़ाई कर्मियों के बीच जाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

सबको नमन एवं धन्यवाद।#MycleanIndia #HumaraUP @RSSorg @narendramodi @NagarVikasUP @JPNadda @myogiadityanath @swatantrabjp @sunilbansalbjp @BJP4India @BJP4UP @UPGovt @dpradhanbjp pic.twitter.com/jNuLelwexE

— A K Sharma (@aksharmaBharat) June 5, 2022

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) आज प्रातः लखनऊ शहर की साफ -सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और सफाई कर्मियों का हाल जाना। इस अवसर पर उन्होंने सफाई कर्मियों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित किया तथा देश व समाज के निर्माण में किए जा रहे उनके अहम योगदान को सराहा।

Image

साफ-सफाई का निरीक्षण करने के पश्चात नगर विकास मंत्री ने नगरों की सफ़ाई सहित नगरों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के लिये स्थापित व्यवस्था डेडिकेटेड कमाण्ड वकंट्रोल सेंटर-DCCC के पुर्णतः संचालित हो जाने पर आज सभी नगर आयुक्तों के साथ नगरीय निकायों के 200 अधिकारियों/कर्मचारियों से नगरों की साफ-सफाई, सौन्दर्यीकरण, कूड़ा/कचरा उठान तथा नाले/नालियों की साफ-सफाई और इन पर किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर वर्चुअल संवाद किया तथा अहम निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि गोवंश के रखरखाव तथा शहर से निराश्रित पशुओं को हटाने व इनके व्यवस्थापन पर भी ध्यान दिया जाय। नगरीय कार्यों में तेजी लाने के लिये आधुनिक तकनीक व मशीनों का भी प्रयोग किया जाय। उन्होंने शहरी कार्यों में स्वयं सेवी संस्थाओं व नागरिकों का सहयोग लेने के लिए कार्यों का डाक्यूमेंटेशन कर प्रचार-प्रसार करने का भी सुझाव दिया।

ak sharma

ए.के.शर्मा ने कहा कि सभी नगर आयुक्त यह सुनिश्चित करें कि मानसून आने से पहले ही शहरों की नाले/नालियों की साफ-सफाई, शिल्ट व कूड़ा/कचरा के उठान का कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाए।साथ ही इस बात का भी ख्याल रखा जाए कि वर्षा जल का भी आसानी से निकास हो सके, इसके लिए नाले/नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाए। उन्होंने शहरों के सुंदरीकरण के लिए पार्को की साफ-सफाई, चौराहों व फुटपाथों को व्यवस्थित ढंग से विकसित कर इनका सौंदर्यीकरण करने तथा नगरीय सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहरी वातावरण नगरीय जीवन के अनुकूल हो, इस पर विशेष ध्यान दें। इसके लिए खाली जगहो पर पेड़-पौधे तथा हरी घास को लगाकर शहरों की हरियाली बढ़ाई जाए, इसके निर्देश दिए। उन्होंने शहरों के गंदगी वाले स्थानों को हटाने के लिए यहां पर पार्क व गार्डन आदि का निर्माण कर इन्हें विकसित करने, साथ ही नगरीय सीमा के भीतर अमृत सरोवरो के निर्माण कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरों में टॉयलेट की बेहतर व्यवस्था के लिए सामुदायिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

सीएम योगी ने राष्ट्रपति व राज्यपाल को भेंट की टेराकोटा की मूर्तियां

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने निर्देशित किया है कि नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के सभी अधिशाषी अधिकारी सोमवार को तथा  सभी नगर आयुक्त मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे से संभव पोर्टल के तहत जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अपने अपने क्षेत्रों में जनसुनवाई करेंगे तथा जनता के हित में जनसुनवाई स्थल का पूर्व में ही निर्धारण कर, इसका प्रचार-प्रसार भी कराने को कहा।

ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने अधिशाषी अभियंता जल निगम कार्यालय का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय व परिसर को साफ-सुथरा रखने, फाइलों को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यालय इस तरह से व्यवस्थित हो कि जनता को यहां आने से सुकून और प्रेरणा मिले। उन्होंने बरसात में नागरिकों को साफ पानी की आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान ना हो, इसके लिए समुचित प्रबंध करने के भी निर्देश दिए।

Tags: ak sharmaLucknow Newsup news
Previous Post

सीएम योगी ने राष्ट्रपति व राज्यपाल को भेंट की टेराकोटा की मूर्तियां

Next Post

बच्चों को स्कूलों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Cushion Covers
Main Slider

फटे कुशन कवर्स का करें रियूज, यहां से ले आइडिया

14/03/2026
Dahi Bread Upma
Main Slider

इस डिश से बनेगा शानदार नाश्ता, एक बार आजमाकर तो देखें

14/03/2026
CM Dhami
Main Slider

गढ़वाल और कुमाऊं में स्थापित होंगे ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ : सीएम धामी

13/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कौशल बढ़ाते रहें युवा, अवसरों की कोई कमी नहीं: ए के शर्मा

13/03/2026
Rajnath Singh
Main Slider

योगी सरकार ने लखनऊ को बनाया वर्ल्डक्लास सिटी: रक्षा मंत्री

13/03/2026
Next Post
yogi

बच्चों को स्कूलों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Jio-Netflix

जियो है भारत में स्ट्रीमिंग सर्विस की कामयाबी का राज : नेटफ्लिक्स

12/02/2021
Dr. Rahul Kumar Tiwari

लखनऊ: डॉ. राहुल कुमार तिवारी को शिक्षाशास्त्र में मिली Phd की डिग्री

30/03/2021

WIPRO ने प्रदान किए 150 ऑक्सीजन सिलेण्डर, CM धामी ने व्यक्त किया आभार

30/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version