• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ: डॉ. राहुल कुमार तिवारी को शिक्षाशास्त्र में मिली Phd की डिग्री

Writer D by Writer D
30/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Dr. Rahul Kumar Tiwari

Dr. Rahul Kumar Tiwari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डॉ राहुल कुमार तिवारी को यह उपाधि “एकल शिक्षा एवं सह शिक्षा का शालेय वातावरण एवं आकांक्षा स्तर पर प्रभाव का अध्ययन” में दिया गया है। इसमें तीन उद्देश्यों की पूति हेतु 3 परिकल्पनाओं का निर्माण किया गया है जिसमें यादृच्छिक न्यादर्श विधि का प्रयोग करते हुए कुल 600 विद्यार्थियों पर यह शोध कार्य किया गया। सहसंबंध ज्ञात कर के निष्कर्ष के रूप में पाया गया कि शालेय वातावरण का प्रभाव उनके आकांक्षा स्तर पर पूर्ण रूप से पाया गया।

डॉ राहुल कुमार तिवारी ने अपना शोध कार्य एसोसिएट प्रोफेसर डॉ पार्वती यादव के मार्गदर्शन में किया।

डॉ राहुल कुमार तिवारी, निवासी राम विहार कॉलोनी, पारा रोड राजाजीपुरम लखनऊ ने शिक्षा शास्त्र में पीएचडी की उपाधि डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय करगी रोड, कोटा बिलासपुर से प्राप्त किया है।

डॉ राहुल कुमार तिवारी ने अपने शोध कार्य के लिये लखनऊ जनपद के सभी 9 शैक्षिक विकास खण्डों को न्यायदर्श के रूप में लिया गया है जिसमें 50 सरकारी और 50 गैर सरकारी माध्यमिक विद्यालय के 300-300 विद्यार्थियों को यादृच्छिक रूप से शामिल किया गया है। शोध के परिणाम स्वरूप यह पाया गया कि विद्यार्थियों के शालेय वातावरण का उनके समायोजन और उनकी आकांक्षा स्तर पर सार्थक प्रभाव पड़ता है।

योगी सरकार ने बदली प्राथमिक स्कूलों की तस्वीर, इंग्लिश में बात कर रहे हैं बच्चे

इस शेध में शैक्षिक आकांक्षा के द्वारा ही निम्न शैक्षिक उपलब्धि वाला बालक भी उच्च शैक्षिक उपलब्धि पर प्रभाव डालता है। मनुष्य जिस वातावरण में रहता है उसी से प्रभावित होकर अपनी आकांक्षा को निर्मित करता है और आकांक्षा ही मानव के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने व गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एक निम्न शैक्षिक उपलब्धि वाले बालक की शैक्षिक आकांक्षा बहुत उच्च न होकर मध्यम ही हो सकती है जब कि उच्च शैक्षिक उपलब्धि वाले बालक की होकर मध्यम ही हो सकती है और उच्च शैक्षिक उपलब्धि वाले बालक की शैक्षिक आकांक्षायें उच्च हो भी सकती हैं। शैक्षिक आकांक्षा स्तर व्यक्ति की व्यक्तिगत रूचि, अधिक्षमता तथा अन्य कारण पर भी निर्भर करती हैं। एक निम्न सामाजिक आर्थिक स्तर वाले बालक की शैक्षिक आकांक्षा भी उच्च हो सकती है।

समस्या का कथन:-

“एकल एवं सहशिक्षा विद्यालयों के शालेय वातावरण का विद्यार्थियों के आकांक्षा स्तर पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन

अध्ययन के उद्देश्य:-

  1. एकल शिक्षा विद्यालयों के शालेय वातावरण का विद्यार्थियों के आकांक्षा स्तर से सम्बन्ध का अध्ययन करना।
  2. सहशिक्षा विद्यालयों के शालेय वातावरण का विद्यार्थियों के आकांक्षा स्तर से सम्बन्ध का अध्ययन करना।
  3. एकल एवं सहशिक्षा विद्यालयों के शालेय वातावरण का विद्यार्थियों के आकांक्षा स्तर से सम्बन्ध की तुलना करना।

शोध अध्ययन के परिकल्पनाएं:-

  1. एकल विद्यालयों के शालेय वातावरण का विद्यार्थियों के आकांक्षा स्तर में सार्थक अंतर पाया जाएगा।
  2. सह शिक्षा विद्यालयों के शालेय वातावरण का विद्यार्थियों के आकांक्षा स्तर में सार्थक अंतर पाया जाएगा।
  3. एकल एवं सहशिक्षा विद्यालयों के शालेय वातावरण का विद्यार्थियों के आकांक्षा स्तर में सार्थक अंतर पाया जाएगा।
Tags: Dr. CV Raman UniversityDr. Rahul Kumar TiwariEducation NewsLucknow NewsPhd degree
Previous Post

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, दर्द की शिकायत के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

Next Post

बच्चों की लड़ाई में बड़ों के बीच जमकर गोलीबारी, दो लोगों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
Next Post
Firing

बच्चों की लड़ाई में बड़ों के बीच जमकर गोलीबारी, दो लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

मौत की टॉफी: जहरीली टॉफी मामले में तीन हिरासत में

23/03/2022
Calendar

घर में सही दिशा में लगाए कैलेंडर, चमक जाएगी किस्मत

18/01/2022
shankar dayal sharma

Presidential Election: राष्ट्रपति जिसे सुननी पड़ी थी अपने बेटी-दामाद के हत्यारों की दया याचिका

02/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version