• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने राष्ट्रपति व राज्यपाल को भेंट की टेराकोटा की मूर्तियां

Writer D by Writer D
05/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
cm yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल गोरखपुर के टेराकोटा माटी शिल्प की ब्रांडिंग रविवार को और मजबूत हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार सुबह सर्किट हाउस पहुंचकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Kovind) और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को टेराकोटा शिल्प से बनीं भगवान श्री गणेश की मूर्तियां भेंट की।

महामहिम के हाथों में गोरखपुर का टेराकोटा खूब इतराया। महामहिम भी इस माटी शिल्प के मुरीद नजर आए। इसके साथ ही सर्किट हाउस में राष्ट्रपति के सपरिवार अवलोकन के लिए टेराकोटा शिल्प का स्टाल लगाया गया।

टेराकोटा गोरखपुर की खास व पारंपरिक पहचान है। मुख्यमंत्री बनने के बाद इसे ओडीओपी में शामिल कर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इसे उद्यमिता और रोजगार का बड़ा फलक प्रदान किया है। योगी सरकार के प्रयासों से यह अब ग्लोबल ब्रांड के रूप में स्थापित हो रहा है। इसकी ब्रांडिंग उस वक्त और मजबूत होती दिखी जब राष्ट्रपति के गोरखपुर आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में इसे उपहार स्वरूप उन्हें भेंट किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ ही सीएम योगी (CM Yogi) ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को भी टेराकोटा शिल्प से गढ़ी भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की। महामहिम इस भेंट से बेहद प्रफुल्लित नजर आए।

राष्ट्रपति की सुपुत्री व स्टाफ ने किया टेराकोटा स्टाल का अवलोकन

सर्किट हाउस में सीएम योगी (CM Yogi) के निर्देश पर टेराकोटा शिल्प का स्टाल लगाया गया। शिल्पकार राममिलन प्रजापति, अखिलेश प्रजापति और हीरालाल प्रजापति द्वारा सामूहिक रूप से लगाए स्टाल का अवलोकन राष्ट्रपति की सुपुत्री स्वाति कोविंद व राष्ट्रपति के स्टाफ ने किया। इस दौरान उन्होंने शिल्पकारों से बातचीत कर टेराकोटा के बनने की प्रक्रिया और इसकी खूबियों के बारे में जानकारी हासिल की।

संत कबीर का पूरा जीवन मानव श्रेष्ठता का उदाहरण : रामनाथ कोविंद

वह इन इन उत्पादों की खूबसूरती और कलात्मकता से इतनी प्रभावित हुईं की उन्होंने 16 उत्पाद खरीद लिए। शिल्पकारों ने उन्हें अपनी तरफ से टेराकोटा शिल्प से बने गणेश भगवान की मूर्ति भेंट की। राष्ट्रपति के स्टाफ के सदस्यों ने भी टेराकोटा उत्पादों की खरीदारी की।

शिल्पकारों के लिए कभी न भूलने वाला पल

सर्किट हाउस में स्टाल लगाने वाले शिल्पकारों ने कहा कि यह उनके लिए कभी भी न भूलने वाला पल है। टेराकोटा शिल्पकार राममिलन प्रजापति ने कहा कि राष्ट्रपति की बेटी और उनके स्टाफ को हमारी कला बहुत पसंद आई। उनसे बात करने का मौका मिलना और उन तक अपनी कला पहुंचाना अविस्मरणीय है। यह अवसर दिलाने का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है।

पैगंबर पर टिप्पणी के बाद बीजेपी का एक्शन, प्रवक्ता नूपुर शर्मा को किया निलंबित

अखिलेश प्रजापति और हीरालाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हमारी कला को ओडीओपी में शामिल कर बढ़ावा नहीं दिया होता तो यह शिल्प दम तोड़ चुका होता। आज उनके द्वारा दिए गए प्रोत्साहन से टेराकोटा की धाक देश-दुनिया में जम रही है। यह उन्हीं की देन है कि हमारे द्वारा तैयार टेराकोटा उत्पाद राष्ट्रपति व राज्यपाल कें हाथों तक पहुंच गोरखपुर की माटी की खुशबू बिखेर रहे हैं। राष्ट्रपति की बेटी ने भी न केवल हमारे उत्पाद खरीदे बल्कि खूब सराहना भी की।

Tags: gorakhpur newsup news
Previous Post

कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड हाशमी समेत 4 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Next Post

मानसून आने से पहले नगरों की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post
ak sharma

मानसून आने से पहले नगरों की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Bakery Style Fan

घर पर बनाएं बेकरी स्टाइल फैन, देखें रेसिपी

26/04/2026
Divya Pharmacy Company

पतंजलि को लगा करारा झटका, मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर इन 14 प्रोडेक्ट्स पर लगा बैन

29/04/2024
Happy Buddha Purnima by sending these messages

इन संदेशों से दे अपने प्रियजनों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

05/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version