• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

G-20 देशों के मेहमानों का वाराणसी में विभिन्न लोक नृत्यों और गीतों से हो रहा स्वागत

Writer D by Writer D
16/04/2023
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
G-20

G-20

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। योगी सरकार (Yogi Government) G-20 देशों के अतिथियों का काशी में ग्रैंड वेलकम कर रही है। काशी की पावन धरती पर उतरते ही जी-20 देशों के मेहमान को उत्तर प्रदेश की लोक कलाओं की झलक देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक अंचल के लोक नृत्य अपने आप में एक विशिष्ट पहचान है। एयरपोर्ट से निकलते ही रास्ते में कई जगहों पर भव्य स्वागत मेहमानों का किया जा रहा है। मेहमानों के घूमने के स्थानों से लेकर रात्रिभोज तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। मेहमानों की काशी यात्रा को यादगार बनाने के लिए गायन वादन और नृत्य  तीनों विधाओं का संगम देखने को मिलेगा। वाराणसी में सोमवार से तीन दिवसीय G-20 समिट शुरू होगा।

भारत अपनी मेहमानवाजी के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। बात विश्व की सबसे प्राचीन व जीवंत नगरी काशी की हो तो यहां मेहमानों के स्वागत की परंपरा अनोखी है। जिला सांस्कृतिक अधिकारी डॉ सुभाष यादव ने बताया कि 16 अप्रैल को एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागत बुन्देली लोकनृत्य पाई डंडा व भोजपुरी भाषी क्षेत्र के लोकनृत्य फ़ारुहवाही से किया गया।

मेहमानों के स्वागत में लोक नृत्यप्रस्तुत करते कलाकार: फोटो बच्चा गुप्ता

रास्तों में भी मेहमानों के स्वागत किया गया। जयपुरिया स्कूल पर करमा लोकनृत्य, अतुलानन्द गिलटबाज़ार पर धोबिया लोकनृत्य का आयोजन किया गया। इसके अलावा मेहमानों के रुकने के स्थान होटल ताज पर राई लोकनृत्य और होटल क्लार्क्स में नटवारी लोकनृत्य से स्वागत हुआ।

17 अप्रैल की शाम डेलीगेट्स गंगा आरती देखने के लिए जब नमो घाट पहुंचेंगे तब कहरवा व बमरसिया लोकनृत्य का आनंद ले सकेंगे। रात्रि भोजन के समय अतिथि बांसुरी व सितार वादन की मधुर धुन के साथ भोजन ग्रहण करेंगे। वहीं 18 अप्रैल की शाम मेहमान भगवान बुद्ध की तपोस्थली सारनाथ पहुंचेंगे तो संग्रहालय और स्मारक स्थल पर घोड़ऊ और मयूर लोक नृत्य देखेंगे।

मेहमानों के स्वागत में लोक नृत्यप्रस्तुत करते कलाकार: फोटो बच्चा गुप्ता

G -20 देशों से आए मेहमानों का स्वागत बुद्धा थीम पार्क में मसक बीन व शैला लोकनृत्य से होगा। बुद्धा थीम पार्क में ही रात्रि भोज के समय वाद्यवृन्द, उपशास्त्रीय गायन व शास्त्रीय नृत्य होगा। 19 अप्रैल को मेहमान काशी की हस्तकल को देखने के लिए दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंचेंगे तब ढेढ़िया और थारू लोकनृत्य देखने को मिलेगा। और 19 तारीख को ही संतूर व सारंगी  के मधुर वादन के साथ जी-20 देशों के मेहमानों की विदाई होगी।

Tags: G-20 Summitup newsvaranasi news
Previous Post

गंगा के स्पर्श मात्र से मनुष्य करोड़ों पापों से मुक्त हो जाता है: धामी

Next Post

G-20 मेहमानों के सामने अद्भुत छटा बिखेरेंगे काशी के विश्व प्रसिद्ध घाट

Writer D

Writer D

Related Posts

Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Water level of the Mandakini river recedes in Chitrakoot.
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर, 688 लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव अभियान जारी

04/09/2026
Next Post
G-20

G-20 मेहमानों के सामने अद्भुत छटा बिखेरेंगे काशी के विश्व प्रसिद्ध घाट

यह भी पढ़ें

Property Seized

माफिया और उसके भाई की पौने दो करोड़ की संपत्ति कुर्क

18/05/2022
Road Accident

मकान में घुसा बेकाबू ट्रक, पिता पुत्री समेत तीन की मौत

23/07/2023
Metro service

दिल्ली मेट्रो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के साथ सुविधा-भत्ते को 50 फीसदी कर रही है कम

19/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version