• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा का निधन, छठ व्रत के पहले दिन ली अंतिम सांस

Writer D by Writer D
05/11/2024
in Main Slider, मनोरंजन
0
Sharda Sinha

Sharda Sinha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार की मशहूर गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का निधन हो गया। दिल्ली एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ी थी जिसके बाद वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा था।

शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) के बेटे अंशुमान ने सोशल मीडिया पर उनकी तबियत बिगड़ने की जानकारी दी थी। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है और बताया कि उनकी मां की हालत नाजुक है। सोमवार 4 नवंबर को दोपहर के समय उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था।

बेटे अंशुमन ने की पोस्ट

शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) की तस्वीर शेयर करते हुए उनके निधन की खबर की पुष्टि बेटे अंशुमन सिन्हा ने कर दी है। सिंगर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट करते हुए अंशुमन ने लिखा, ‘अंशुमन सिन्हा द्वारा किया गया पोस्ट। आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sharda Sinha (@shardasinha_official)

छठ के मौके पर रिलीज हुआ आखिरी गाना

शारदा सिन्हा का अंतिम छठ गीत भी एक दिन पहले ही रिलीज किया गया था। हालांकि इस गाने की रिकॉर्डिंग पहले ही हो गई थी। लेकिन छठ के मौके पर ही उनके नए गीत रिलीज किए जाते थे। और आज छठ के पर्व के पहले ही दिन गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। शारदा सिन्हा के नए छठ गीत का नाम ‘दुखवा मिटाईं छठी मइया’ है। यह उनका आखिरी छठ गीत है।

‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा

1 अक्टूबर 1952 को सुपौल, बिहार में जन्मीं शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) ने अपने अधिकतर गाने मैथिली और भोजपुरी भाषाओं में गाए। उन्हें 1991 में पद्म श्री और 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ‘बिहार कोकिला’ कही जाने वालीं शारदा ने बॉलीवुड समेत, भोजपुरी फिल्मों के लिए भी गीत गाए लेकिन वो प्रमुख तौर पर अपने छठ गीतों के लिए बहुत पॉपुलर हुईं।

अपने पूरे करियर में उन्होंने कुल 9 एल्बम में 62 छठ गीत गाए थे। उनके गीतों के बिना लोगों को छठ का त्यौहार अधूरा लगता है। शारदा का निधन छठ से ठीक पहले हुआ है।

Tags: folk singer Sharda SinhaRIP Sharda Sinhasharda sinha chhath ka geetSharda Sinha passed away
Previous Post

छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को न करना पड़े किसी भी समस्या का सामना: एके शर्मा

Next Post

महाकुंभ मेला कब से होगा शुरू, जानें शाही स्नान की तिथियां

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

टनकपुर से चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात, सीएम धामी ने ACLS एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

14/03/2026
CM Yogi
Main Slider

जो मुकाबला नहीं कर पाए, अफवाहों के जरिए अराजकता-अव्यवस्था फैला रहेः मुख्यमंत्री

14/03/2026
PM Modi in Assam
Main Slider

जहां उनकी सोच खत्म, वहां से हमारा काम शुरू… प्रधानमंत्री का कांग्रेस पर तीखा हमला

14/03/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई

14/03/2026
UP Police SI Recruitment
Main Slider

वाराणसी के 46 परीक्षा केंद्रों पर चल रही एसआई भर्ती परीक्षा,पहली पॉली में नहीं मिली गड़बड़ी

14/03/2026
Next Post
Maha Kumbh

महाकुंभ मेला कब से होगा शुरू, जानें शाही स्नान की तिथियां

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया ‘भागीरथ मोबाइल ऐप’ लॉन्च, जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

28/03/2025
Lightning

आकाशीय बिजली गिरने से दो चरवाहो की मौत, एक झुलसा

08/10/2022
Rahul Gandhi

अब देश भाजपा का सच सुनेगा और फिर अपने मन की बात नरेंद्र मोदी को बताएगा: राहुल गांधी

29/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version