• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बालाजी टेलीफिल्म्स के पूर्व COO और उनके दोस्त की केन्या में हत्या

Writer D by Writer D
24/10/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Balaji Telefilms

Balaji Telefilms

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैरोबी। केन्या में चार महीने से लापता भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स ( Balaji Telefilms ) के पूर्व सीओओ और स्टार टीवी के पूर्व कार्यकारी की हत्या (Murder) कर दी गई है। वह अपने दोस्त मोहम्मद जैद सामी के साथ केन्या में राष्ट्रपति विलियम रुटो के क्वांजा डिजिटल अभियान टीम का हिस्सा थे। इन्हें खोजने के लिए फिल्म डायरेक्टर एकता कपूर और इनके परिवार वालों ने प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर मदद भी मांगी थी।

बालाजी टेलीफिल्म्स के पूर्व सीओओ जुल्फिकार खान अपने दोस्त मोहम्मद जैद सामी के साथ राष्ट्रपति विलियम रुटो के क्वांजा डिजिटल अभियान टीम का हिस्सा बनने के लिए केन्या गए थे। दोनों भारतीयों ने राष्ट्रपति रूटो के विशेष अभियान में बहुत योगदान दिया था। दोनों जुलाई महीने में मोम्बासा रोड से टैक्सी ड्राइवर निकोडेमस मवानिया के साथ लापता हो गए थे। उनकी डिजिटल यूनिट से जुड़े दोनों भारतीयों के लापता होने की जांच के बाद राष्ट्रपति रुटो ने पिछले शनिवार को इस यूनिट को भंग करने का आदेश दिया था।

बालाजी टेलीफिल्म्स के पूर्व सीओओ और उनके दोस्त की केन्या में हत्या | N7  India News

केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो के बेहद करीबी डेनिस इटुंबी ने दावा किया है कि संगठन में काम करने वाले कुल 21 जासूसों को शुक्रवार को नैरोबी में आंतरिक मामलों की इकाई (एसएसयू) मुख्यालय में बुलाया गया। वहां दोनों भारतीयों की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। इसका आरोप उन्होंने आपराधिक जांच निदेशालय (डीसीआई) की भंग की जा चुकी इकाई एसएसयू पर लगाया है। जांच में दोनों भारतीयों के लापता होने के पीछे डीसीआई की इकाई एसएसयू की भूमिका संदिग्ध मिलने पर राष्ट्रपति ने इसे भंग करने का आदेश जारी किया था।

केन्याई राष्ट्रपति के करीबी डेनिस इटुम्बी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए यह दावा किया है, लेकिन उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किया, केवल इस बात की प्रबल आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि डॉ. रुटो को राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए उनकी मदद करने वालों को रास्ते से हटाने के लिए ऐसा किया होगा। आखिरकार हमें यह दुखद जानकारी मिली।

Tags: Balaji Telefilmskenya newsmumbai
Previous Post

वनटांगियों के साथ दिवाली मनाएंगे सीएम योगी, देंगे 80 करोड़ की सौगात

Next Post

नेपाल: चाकर चौड़ा में पीआरसी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

Nobel Prize in Physics announced
Main Slider

फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, ये वैज्ञानिक होंगे सम्मानित

07/10/2025
Jaffar Express
अंतर्राष्ट्रीय

जाफर एक्सप्रेस पर हमला! पाकिस्तानी सेना के कई जवानों के मारे जाने की आशंका

07/10/2025
Mary E. Brunko, Fred Ramsdell and Shimol Sakaguji to receive Nobel Prize
Main Slider

मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोल साकागुजी को मिलेगा नोबेल पुरस्कार

06/10/2025
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

भूकंप के तेज झटके से हिला ये देश, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

05/10/2025
Rahul Gandhi
अंतर्राष्ट्रीय

भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर जबरदस्त हमला… विदेश से राहुल का मोदी सरकार पर हमला

02/10/2025
Next Post

नेपाल: चाकर चौड़ा में पीआरसी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

यह भी पढ़ें

Sushmita Sen boyfriend Rohman Shawl

बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ सुष्मिता सेन ने सेलिब्रेट की एनिवर्सरी

29/07/2020
69000 teacher recruitment

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का BJP कार्यालय के सामने प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा

26/08/2021

सुपरस्टार रजनीकांत नहीं करेंगे राजनीति में एंट्री, पार्टी नहीं बनाने का किया ऐलान

29/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version