• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वनटांगियों के साथ दिवाली मनाएंगे सीएम योगी, देंगे 80 करोड़ की सौगात

Writer D by Writer D
23/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। वनटांगियों के साथ दिवाली मनाने गोरखपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) इस बार वहीं से जिले की ग्राम पंचायतों को 80 करोड़ की सौगात देंगे। इनमें 37 करोड़ की विकास परियोजनाओं का वे शिलान्यास करेंगे जबकि 43 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। प्रशासन तैयारियों में जुटा है। वनटांगियां भी स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। स्कूल के बच्चे सीएम के स्वागत गीत की तैयारी कर रहे हैं।

बतौर सीएम योगी (CM Yogi) की यह लगातार छठवीं दिवाली होगी। हालांकि यह सिलसिला उन्होंने 13 साल पूर्व 2009 के दीपपर्व से ही प्रारंभ कर दिया था। इस बार भी योगी के आगमन का उल्लास गांव में छाया हुआ है। प्रशासन तैयारियों में जुटा है तो गांव के लोग सीएम के स्वागत में घर-द्वार की साफ सुथरा बनाने व संवारने में लगे हैं।

महिलाओं की टोलियां गंवई स्वागत गीत के तराने छेड़ रही हैं। तैयारी ऐसी मानों परिवार का मुखिया त्योहार पर अपने घर लौट रहा हो। योगी व वनटांगिए एक-दूजे से अटूट नाता जोड़ चुके हैं। वनग्राम में हर साल दिवाली मनाने वाले सीएम के प्रयासों से इस गांव समेत गोरखपुर-महराजगंज के 23 गांवों में विकास व हक-हुकूक का अखंड दीप जल रहा है।

खतौनी पर नाम चढ़ जाए… यही है ख्वाहिश

योगी (CM Yogi) ने वनग्राम में विकास के जरिए वनटांगियों को कई लाभ दिलाया। हालांकि अब खतौनी पर भी नाम चढ़ जाए ग्रामवासियों की यही अपेक्षा हैं। सुभावती देवी कहती हैं कि बाबा जी ने इतना दे दिया कि हमलोग कभी सपने में भी सोच नहीं सकते थे। बस एक आखिरी मांग है कि हम लोगों का नाम खतौनी में चढ़ जाए। गांव के राममिलन ने भी यही मांग दोहराई। उनका कहना है कि महराज जी के कार्यक्रम के लिए मैंने अपनी सब्जी के खेत को छोड़ दिया। महराज जी हमलोगों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं हैं। उन्होंने हम लोगों को एक पहचान दिलाई है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के सामने रावण वध का मंचन

योगी के आगमन को लेकर स्कूली बच्चों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। वे हर बार की तरह इस बार भी स्वागत गीत गाएंगे वहीं रामलीला में रावण वध का मंचन भी किया जाएगा। कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेखा सिंह ने इसकी तैयारी की है। उन्होंने बताया कि छात्राएं मंगल गीत गाकर स्वागत करेंगी तथा छात्र रामायण कथा का मंचन करेंगे। दो स्टाल भी लगेगा। मंचन में राम-लक्ष्मण, सीता, हनुमान और रावण की भूमिका में बच्चे रहेंगे। सीएम की मौजूदगी में रावण वध का मंचन होगा। इसके बाद राम-सीता की आरती भी होगी।

Tags: cm yogigorakhpur newslcuknow news
Previous Post

श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित हुआ दीपोत्सव

Next Post

बालाजी टेलीफिल्म्स के पूर्व COO और उनके दोस्त की केन्या में हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Next Post
Balaji Telefilms

बालाजी टेलीफिल्म्स के पूर्व COO और उनके दोस्त की केन्या में हत्या

यह भी पढ़ें

Bada Mangal

जानें कब-कब है ‘बड़ा मंगल’, इस दौरान भूलकर भी न करें इन दिशाओं में यात्रा

25/05/2024
punishment

चोरी की करोड़ो की अष्टधातु की मूर्ति बरामद, दो बदमाश गिरफ्तार

16/12/2020
संपत्ति जब्त

तीन बदमाशों की गैंगेस्टर एक्ट के तहत डेढ़ करोड़ से अधिक की सम्पत्ति जब्त

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version