• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व ग्राम प्रधान को मारी गोली, अवैध तमंचे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
23/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, भदोही
0
पूर्व ग्राम प्रधान को मारी गोली

पूर्व ग्राम प्रधान को मारी गोली

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के भदोही में पूर्व ग्राम प्रधान को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पता चला है कि घायल पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे का गांव के कुछ युवकों से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर हुई मारपीट के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान को गोली मारी गई थी। घायल पूर्व ग्राम प्रधान का इस समय वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्राइम ब्रांच व सुरियावां थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ये गिरफ्तारी की है।

सुरियावा थाना क्षेत्र के बनकट गांव में पूर्व ग्राम प्रधान संजय दुबे के बेटे का गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश थी। बीते सोमवार को दोनो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसी दौरान संजय दुबे पर 315 बोर के तमंचे से फायर कर दिया गया। गोली लगने की वजह से पूर्व ग्राम प्रधान संजय दुबे घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच समेत थाना पुलिस की टीम बनाई थी।

इस प्रकरण में पुलिस ने राहुल पांडे, अंकित दुबे और संदीप दुबे नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि राहुल पांडे द्वारा अवैध तमंचे से पूर्व ग्राम प्रधान पर फायर किया गया था। भदोही के डिप्टी एसपी प्रयांक जैन ने जानकारी दी है कि पूर्व ग्राम प्रधान संजय दुबे जो इस घटना में घायल हुआ है, वह हिस्ट्रीशीटर भी है। इन लोगों में काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी हुई और मारपीट के दौरान गोली चली थी। घटना में शामिल तीनों आरोपियों को एक अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags: bhadohi crime newscrime newsup news
Previous Post

अवैध सम्बंधों के चलते बेटी की हत्या, कातिल मां सहित चार गिरफ्तार

Next Post

तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिट्ठू से राहुल ढोलकिया ने अपना नाम किया वापस

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Next Post

तापसी पन्नू की फिल्म शाबाश मिट्ठू से राहुल ढोलकिया ने अपना नाम किया वापस

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री साय को उपहार में भेजा आमों का टोकरा

10/08/2024
gautam gambhir

गौतम गंभीर ने की जोफ्रा आर्चर और कगिसो रबाडा की तारीफ

06/10/2020

मेहंदी का रंग होने लगा है फीका, इन उपायों से आसानी से हटाए

18/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version