• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पति कर रहा था पहरेदारी, पत्नी संग आरोपितों ने किया दुष्कर्म

Writer D by Writer D
07/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape) का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति उसे बहाने से थाना कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल ले गया और रास्ते में कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिसे पीकर वह बेहोश हो गई। होश आया तो वह गन्ने के खेत में पड़ी थी। यहां आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पति खेत के बाहर खड़ा होकर पहरेदारी करता रहा। गुरुवार को थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर 11 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

नागफनी थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित युवती ने बताया कि बीती 15 फरवरी को उसने बिजनौर के चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव निवासी दूसरी बिरादरी के युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। दो दिन बाद वह अपनी ससुराल पहुंची तो सास, ससुर, ननद, तहेरे ससुर, मौसेरे ससुर और गांव के पूर्व प्रधान ने उसके के साथ मारपीट की। आरोप है कि जाति सूचक शब्द कहकर उसे अपमानित किया। पीड़िता ने 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली थी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां आरोपितों ने माफी मांगी और उसे घर में रखने को तैयार हो गये थे। इसके बाद पीड़िता नागफनी क्षेत्र में किराये के मकान में रहने लगी।

युवती ने बताया कि 22 मार्च को उसकी तबीयत खराब हो गई थी। तब पति उसे कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में दवा दिलाने ले गया। अस्पताल के बाहर एक खोखे में पति ने पेय पदार्थ पिलाया। इसके बाद वह बेहोश हो गई थी। पीड़ित का कहना है कि होश आया तो वह गन्ने के खेत में पड़ी थी। जहां आरोपित ओमकार, चंद्रपाल, अंकित मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म (Gang rape) किया।

आरोप है कि इस दौरान पति खेत के बाहर खड़ा होकर पहरेदारी करता रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पीड़ित युवती को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीड़िता के पति, उसके पिता, मां, बहन, चाचा-मौसा, भाई, पूर्व प्रधान समेत ग्यारह लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, साजिश रचने, सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape) और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है

Tags: Muradabad news
Previous Post

मोबाइल विक्रेता की हत्या, आरोपित पिता-पुत्र फरार

Next Post

छह माह के लिए 22 अपराधी जिला बदर

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
Jila Badar

छह माह के लिए 22 अपराधी जिला बदर

यह भी पढ़ें

kidnapper arrested

अपहृत नाबालिग छात्रा सकुशल बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

16/02/2021
Manish Sisodia

केजरीवाल के मंत्री मुश्किल में, CBI ने डिप्टी सीएम के खिलाफ दर्ज की FIR

19/08/2022

प्रदेश का हर युवा बनेगा ‘स्मार्ट’, सीएम योगी ने वितरित किए टैबलेट व स्मार्टफोन

07/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version