• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाईकोर्ट में गवाही देने आयी युवती से गैंगरेप

Writer D by Writer D
02/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपने साथ हुए दुष्कर्म के केस में गवाही देने आई युवती के साथ सिविल लाइंस के एक होटल में गैंगरेप (Gang Rape) किया गया। यह करतूत करने वाला शख्स कोई और नहीं, पहले से चल रहे दुष्कर्म के केस के आरोपी का भाई है।

युवती कोर्ट जाने से पहले जिस होटल में ठहरी थी। वहीं खाने में उसे नींद की गोली दी गई। फिर गैंगरेप हुआ। बाद में उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी गई। आरोपी ने हाईकोर्ट में मनमाफिक गवाही भी दिलवा ली।  शुक्रवार को युवती ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है।

पीड़िता गोरखपुर की रहने वाली बताई जा रही है। उसने सिविल लाइंस थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि तकरीबन एक महीने पहले वह एक मुकदमे के सिलसिले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में गवाही देने आई थी। गोरखपुर के धर्मशाला निवासी बृजेश कुमार उसे गवाही के लिए अपने साथ लेकर आया था। वे सिविल लाइंस के एक होटल में रुके थे। वहां दोनों ने साथ में खाना खाया। जिसके बाद मुझे कुछ याद नहीं रहा।

खाने में नींद की गोलियां मिला दी गई थीं। जब मुझे होश आया तो मेरे कपड़े बिखरे पड़े थे। युवती का आरोप है कि उसे नींद की गोली दी गई थी। उसके साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया। बाद में, उसे वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी दी गई। धमकाकर अपने हिसाब से हाईकोर्ट में गवाही भी दिलाई गई।

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर का कहना है कि युवती के आरोपों में कितनी सच्चाई है, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल युवती ने आरोपी ब्रजेश कुमार के चचेरे भाई के खिलाफ गोरखपुर में पहले से ही धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज करा रखा है।

इसी मामले में युवती ब्रजेश के साथ गोरखपुर से प्रयागराज आई थी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ब्रजेश के भाई के ऊपर युवती द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप के मामले में युवती की गवाही होनी थी। ब्रजेश ने युवती से वादा किया था कि अगर वह  इस मुकदमें में उसके मुताबिक गवाही दे देती है, तो वह उसकी और उसके चचेरे भाई की शादी करा देगा। बाद में युवती ने ब्रजेश के ऊपर भरोसा करके गवाही दी, लेकिन ब्रजेश अपने वादे से मुकर गया। दोनों की शादी नहीं कराई। इसी बात से युवती ब्रजेश से नाराज है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Tags: crime newsPrayagraj News
Previous Post

यमुना में नहाने गये तीन किशोरों की मौत

Next Post

जल संस्थन जीएम के आवास पर सीबीआई छापा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पेपर लीक के मामलों में सरकार किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं: मुख्यमंत्री

25/07/2026
CM Yogi laid the foundation stone for 125 development projects in Fatehpur.
उत्तर प्रदेश

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

25/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 2047 तक सपा की सरकार नहीं आने वाली : केशव प्रसाद मौर्य

25/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पेपर लीक वाले नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे: सीएम योगी

25/07/2026
Crowds of devotees in the Parikrama of Girirajji
उत्तर प्रदेश

गिरिराजजी की परिक्रमा में श्रद्धालुओं का रेला, प्रशासन हाई अलर्ट पर

25/07/2026
Next Post
Raid

जल संस्थन जीएम के आवास पर सीबीआई छापा

यह भी पढ़ें

आईएएस एनपी पांडेय को किया सस्पेंड

यूपी के हर मंडल में बनेगा एक सैनिक स्‍कूल : सीएम योगी

06/02/2021
dead body

हैवानियत की हद! पहले मासूम का किया यौन शोषण, फिर दांत तोड़ कर काटा गला

05/02/2021
Sanjay Raut

‘तेरा और सलमान का जाना फैक्स है’, संजय राऊत को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी

01/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version