उत्तर प्रदेशप्रयागराज

दो हिस्सों में बंटी चलती ट्रेन, डिब्बों से लगा हुआ गंगा गोमती एक्सप्रेस का इंजन

प्रयागराज। जनपद में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। यहां गंगा गोमती एक्सप्रेस (Ganga Gomti Express) हादसे का शिकार होने से बच गई। प्रयागराज से लखनऊ जा रही इस ट्रेन का इंजन बाकी डिब्बों से अलग हो गया। गनीमत रही कि हादसे में ट्रेन का कोई डिब्बा न दुर्घटनाग्रस्त हुआ और न ही किसी यात्री को कोई चोट आई।

प्रयागराज से लखनऊ जाने बाली गंगा गोमती एक्सप्रेस (Ganga Gomti Express) में उस वक्त हड़कंप मच गई जब ट्रेन दो हिस्सों में अचानक बंट गई। इंजन और दो डिब्बे आगे निकल गए जबकि बाकी डिब्बे पीछे ही छूट गए। करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन बीच रास्ते मे खड़ी रही।

घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रामचौरा की। यहां प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई। चलती ट्रेन से इंजन अलग होने से यात्री भी अचानक सकते में आ गए। हालांकि, हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

अब WhatsApp पर खुद से भी कर पाएंगे चैटिंग, ऐसे काम करता है नया फीचर

बताया जा रहा है कि घटना कपलिंग टूटने से बताई जा रही है। हालांकि, इस घटना में ट्रेन के किसी यात्री को कोई चोट नहीं पहुंची है। वहीं, बड़ा हादसा टलने से रेल प्रशासन और यात्रियों ने राहत की सांस ली। रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। डेढ़ घंटे बाद पूरी ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button