• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्लोरीन सिलेंडर से गैस लीक, 15 लोग हुए बीमार

Writer D by Writer D
16/05/2022
in क्राइम, पश्चिम बंगाल, राष्ट्रीय
0
chlorine gas leakage
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। मुर्शिदाबाद जिले के लालबाग में एक रजिस्ट्री कार्यालय के अंदर गैस रिसाव (chlorine gas leakage) को लेकर दहशत फैल गई। घटना सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। इस घटना में 15 लोग अस्वस्थ हो गए। गंभीर रूप से बीमार 11 लोगों को इलाज के लिए लालबाग महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दमकलकर्मियों ने कहा कि सिलेंडर से क्लोरीन गैस (chlorine gas leakage) का रिसाव हुआ है। गैस रिसाव से 15 से ज्यादा लोग अस्वस्थ हुए हैं। पता चला है कि इनमें से दो मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। अग्निशामकों ने गैस रिसाव को बंद कर दिया है और स्थिति पर काबू पा लिया गया है।

पीएचई कार्यालय के वॉल्व ऑपरेटर सूरज शेख ने कहा कि क्लोरीन गैस सिलेंडर बेकार पड़े हुए थे। वहां जेसीबी से काम चल रहा था। जेसीबी से काम करने के दौरान धक्का लगने से गैस सिलेंडर लीक हो गया। उसकी वजह से यह दुर्घटना हुई है। उन्होंने कहा कि इसका इस्तेमाल पानी को शुद्ध करने के लिए किया जाता था।

West Bengal | 15 persons fell ill after a container of chlorine gas leaked during the demolition of an old water tank reservoir in the Public Health Engineering dept of Murshidabad. pic.twitter.com/BqWdUh3rMO

— ANI (@ANI) May 16, 2022

दमकल अधिकारी जितेन पाल ने बताया कि हमने लीक हुए सिलेंडर को मिट्टी की मदद से दबा दिया है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना क्लोरीन गैस रिसाव के कारण हुई। लालबाग के एसडीओ सुदीप घोष ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।

खत्म हुआ इंतजार! मानसून ने दे दी दस्तक, इन राज्यों को मिलेगी गर्मी से राहत

जहां यह घटना हुई है वहीं पास में स्मृति हालदार का घर है। उन्होंने बताया कि बदबू आ रही थी तो सोचा कि शायद गंदगी सफाई की जा रही है। इसके बाद देखा कि मेरे घर में आये एक व्यक्ति अचानक अस्वस्थ हो गए।फिर मैंने बाहर जाकर देखा कि आस-पड़ोस के कई लोग बीमार पड़ गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

प्रशासन सूत्रों के मुताबिक 15 मरीजों को लालबाग महकमा अस्पताल ले जाया गया। उनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Tags: Bengal NewsNational news
Previous Post

खत्म हुआ इंतजार! मानसून ने दे दी दस्तक, इन राज्यों को मिलेगी गर्मी से राहत

Next Post

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी की मौत, टीम के साथ मना रहा था जीत का जश्न

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
A delegation of the OBC Welfare Parliamentary Committee met CM Dhami.
राजनीति

प्रदेश में लगभग 90 जाति / उपजाति समुदाय ओबीसी की सूची में हैं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Robert Vadra
राजनीति

रॉबर्ट वाड्रा को बड़ी राहत, इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

सीबीएसई 12 वीं में राज्य टॉपर अरीना रघुवंशी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

16/05/2026
Savin Bansal
Main Slider

कैंसर पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन से मिली राहत, ऋण माफ

16/05/2026
Next Post
umar khan

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी की मौत, टीम के साथ मना रहा था जीत का जश्न

यह भी पढ़ें

Offensive post on CM Yogi

अलीगढ़ : यमुना एक्सप्रेस वे दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

10/10/2020
Dead Body stuck in car

यमुना एक्सप्रेस-वे पर शव को 12 किमी तक घसीटती रही कार, मंजर देख कांप गई लोगों की रूह

07/02/2023
सांप से भिड़ गई मुर्गी

बच्चों को बचाने के लिए सांप से भिड़ गई मुर्गी

27/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version