• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज सस्ता हुआ सोना! चांदी ने मारी बाजी, जानें नया रेट

Writer D by Writer D
05/04/2026
in Business
0
Gold-Silver

Gold-Silver

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना (Gold) के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। दूसरी ओर चांदी के भाव में आज मामूली तेजी दर्ज की गई है। सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,51,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना आज 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,38,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में मामूली तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु आज 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

साप्ताहिक आधार पर देखें तो पिछले सप्ताह के कारोबार में सोना (Gold) की कीमत में मजबूती दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,860 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 2,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। चांदी के भाव में पूरे सप्ताह लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा। इस उतार चढ़ाव के बीच चांदी पिछले सप्ताह के भाव की तुलना में पांच हजार रुपये प्रति किलोग्राम की उछाल हासिल करने में सफल रहा।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,51,080 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,50,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,51,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,38,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,51,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मामूली कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Tags: gold cheap todayprice alertsilver risetrending marketviral news
Previous Post

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

Next Post

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

ओपनिंग बेल के साथ बाजार फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में

11/05/2026
Gold-Silver
Business

फीकी पड़ी सोना-चांदी की चमक

11/05/2026
Gold
Business

सोना हुआ सस्ता, चांदी की भी चमक हुई फीकी; जानिए नए रेट

10/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स ने लगाई ऊँची छलांग

07/05/2026
Next Post
Raghav Chadha

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर... राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

यह भी पढ़ें

Naimisharanya

नैमिषारण्य के कायाकल्प का मास्टर प्लान तैयार

08/12/2022
काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग contact tracing

सहारनपुर मण्डल में लंबित विकास के लिये धन की कमी नहीं होगी : योगी

03/09/2020
Imprisonment

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

24/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version