• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोने का आयात 57 प्रतिशत घटकर हुआ 50,658 करोड़ रुपये

Desk by Desk
19/10/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
gold silver rate

सोने का दाम

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| सोने का आयात चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान 57 प्रतिशत घटकर 6.8 अरब डॉलर या 50,658 करोड़ रुपये रहा है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

कोविड-19 महामारी के बीच मांग में गिरावट के चलते सोने के आयात में कमी आई है। उल्लेखनीय है कि सोने का आयात देश के चालू खाते के घाटे (कैड) को प्रभावित करता है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में सोने का आयात 15.8 अरब डॉलर या 1,10,259 करोड़ रुपये रहा था।

इसी तरह अप्रैल-सितंबर के दौरान चांदी का आयात भी 63.4 प्रतिशत घटकर 73.35 करोड़ डॉलर या 5,543 करोड़ रुपये रह गया। सोने और चांदी के आयात में कमी से देश का चालू खाते का घाटा कम हुआ है। आयात और निर्यात के अंतर को कैड कहा जाता है। अप्रैल-सितंबर में कैड घटकर 23.44 अरब डॉलर रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 88.92 अरब डॉलर रहा था।

मोदी सरकार को किसानों के हित से कोई मतलब नहीं : राहुल

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 55 प्रतिशत घटकर 8.7 अरब डॉलर रहा। भारत दुनिया के सबसे बड़े सोना आयातकों में से है। यहां सोने का आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए किया जाता है। भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है।

कोरोना के चलते पैदा हुए वित्तीय अनिश्चितता ने सोने की मांग बढ़ाने का काम किया है। इससे सोना इस वर्ष लगभग 25 फीसदी तक महंगा हुआ है। इसका असर घरेलू मांग पर हुआ है। मैनुवेल मालबार ज्वलैर्स के प्रबंध निदेशक एम. मैनुवेल ने कहा कि सोने का भाव 50 हजार पर पहुंच जाने से खुदरा मांग में कमी आई है।

निवेश के लिए जरूर सोना खरीदा गया है लेकिन सोने के गहने की मांग में कमी आई है। इसके चलते पहले छह महीने में आयात में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, दूसरी छमाही में त्योहारी सीजन होने से मांग में तेजी लौटने की पूरी उम्मीद है।

कोरोना संकट के बीच गोल्ड ईटीएफ में गोल्ड निवेशकों का भरोसा बना हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में निवेशकों ने 597 करोड़ रुपये का निवेश किया। अगस्त में भी इस कटेगिरी में 908 करोड़ रुपये निवेश हुआ था। इस साल की बात करें तो इस गोल्ड ईटीएफ कटेगिरी में अबतक 5,957 करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि गोल्ड ईटीएफ में हालिया मिलने वाले रिटर्न की वजह से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

Tags: 50000K Gold will come downgoldgold importGold Pricegold silver ratesilvertodays gold-silver ratewhen will gold be cheaperआज का सोना-चांदी का रेटकब सस्ता होगा सोनागोल्डचांदीसिल्वरसोनासोने का आज के दामसोने का इंपोर्टसोने का दाम
Previous Post

मोदी सरकार को किसानों के हित से कोई मतलब नहीं : राहुल

Next Post

लखनऊ विधानसभा के सामने शख्स ने की आत्महत्या, हालत गंभीर

Desk

Desk

Related Posts

cm dhami
राजनीति

नीति घाटी को धामी की बड़ी सौगात, बॉर्डर टूरिज्म और होम स्टे विकास को मिलेगा बढ़ावा

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
CM Dhami distributed appointment letters to 276 youth
राजनीति

33 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: सीएम

01/06/2026
Niti Extreme Ultra Run
राजनीति

11 हजार फीट पर दौड़ा ‘फिट इंडिया’, नीति अल्ट्रा रन से सीमांत विकास को नई रफ्तार

01/06/2026
Twisha Sharma Case
Main Slider

Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह और समर्थ के साथ स्पॉट पर पहुंची CBI, डमी से करेगी सीन रीक्रिएट

01/06/2026
Next Post
आत्महत्या

लखनऊ विधानसभा के सामने शख्स ने की आत्महत्या, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

benefits of toothpaste

टूथपेस्ट के ये फायदें जानकर चौंक जाएंगे

12/06/2025
Ramlala

रामोत्सव 2024: श्रीरामलला हुए ‘विराजमान’

18/01/2024
CM Yogi

स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संवेदनशील है डबल इंजन की सरकार: योगी

04/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version