• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SUVs खरीदने का सुनहरा मौका! साल के आखिर में मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट

Desk by Desk
07/12/2025
in Tech/Gadgets
0
SUVs खरीदने का सुनहरा मौका! साल के आखिर में मिल रहा है ₹3.25 लाख का तगड़ा डिस्काउंट
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साल 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर है और इसी मौके का फायदा उठाते हुए लगभग हर कार कंपनी ने ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर्स की घोषणा कर दी है. हर साल की तरह जनवरी में कीमतों के बढ़ने की पूरी उम्मीद है. इसलिए दिसंबर कार खरीदने वालों के लिए सबसे अच्छा महीना माना जाता है. खासकर SUV सेगमेंट में इस बार रिकॉर्ड स्तर पर छूट मिल रही है, जिसमें कुछ मॉडल्स पर सीधे 3 लाख रुपए से ज्यादा तक का फायदा दिया जा रहा है. अगर आप लंबे समय से नई एसयूवी लेने की योजना बना रहे थे, तो ये समय आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकता है.

स्कोडा कुशाक पर सबसे बड़ा ऑफर

इस बार सबसे धमाकेदार डिस्काउंट स्कोडा कुशाक पर देखने को मिल रहा है. कंपनी इस लोकप्रिय मिड-साइज SUV पर 3.25 लाख रुपए तक का ऑफर दे रही है. कुशाक में 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल के दमदार इंजन मिलते हैं, जो अपने परफॉर्मेंस और ड्राइविंग अनुभव के लिए मशहूर हैं. इसके बाद बेहतर ऑफर की लिस्ट में जीप कंपास शामिल है, जिसपर 2.55 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है. इसकी 2.0 लीटर डीजल इंजन और 4WD क्षमता इसे इस सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बनाते हैं. वहीं,फॉक्सवैगन टाइगुन भी इस महीने 2 लाख रुपए तक के डिस्काउंट में उपलब्ध है, जो कुशाक की तरह ही टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आती है.

मिड-बजट सेगमेंट में भी बेहतरीन ऑफर

अगर आपका बजट रेंज लगभग 15 लाख रुपये के आसपास है, तो होंडा एलिवेट इस महीने 1.76 लाख रुपये तक की छूट के साथ आकर्षक डील साबित हो सकती है. वहीं, किफायती SUV चाहने वालों के लिए निसान मैग्नाइट पर 1.36 लाख रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे वैल्यू-फॉर-मनी डील बनाता है.

ऑफ-रोडिंग पसंद करने वालों की फेवरेट मारुति सुजुकी जिम्नी भी इस बार पीछे नहीं है. इस पर 1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा किआ साइरोस और एमजी हेक्टर पर 90,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जो इस प्राइस पॉइंट पर काफी आकर्षक मानी जा सकती है.

छोटी SUV में भी शानदार बचत

अगर आप कॉम्पैक्ट SUV खरीदना चाहते हैं, तो हुंडई एक्सटर पर 85,000 रुपये तक की बचत संभव है. यह कार अपने फीचर्स, सेफ्टी और माइलेज के कारण फैमिली खरीदारों में काफी लोकप्रिय है.

Tags: auto Newscar bazarcar dekho
Previous Post

महंगे हो जाएंगे Airtel-Jio-Vi के रिचार्ज प्लान, नोटिफिकेशन ने बढ़ाई यूजर्स की टेंशन

Next Post

SUV बाजार में मचेगा तूफ़ान! Seltos-Duster समेत कई बड़ी लॉन्च एक साथ

Desk

Desk

Related Posts

Hyundai Exter
Tech/Gadgets

नई स्टाइलिंग और फीचर्स के साथ लॉन्च होगी ये धांसू, Punch की बढ़ेगी टेंशन

30/01/2026
Apple Airtag
Tech/Gadgets

Apple ने लॉन्च किया नया AirTag, अब फाटक से मिल जाएगा खोया हुआ सामान

27/01/2026
Vivo X200T
Tech/Gadgets

Vivo X200T भारत में लॉन्च को तैयार, कैमरा और परफॉर्मेंस पर होगा फोकस

24/01/2026
Hyundai
Tech/Gadgets

आ रही Hyundai की नई Sub-4 मीटर SUV, Fronx को देगी टक्कर

23/01/2026
Grok
Tech/Gadgets

नहीं सुधर रहा Grok AI, 11 दिनों में बना डाली 30 लाख अश्लील तस्वीरें

23/01/2026
Next Post
SUV लवर्स हो जाएं तैयार! Seltos-Duster समेत कई बड़े लॉन्च होने वाले हैं, देखें पूरी लिस्ट

SUV बाजार में मचेगा तूफ़ान! Seltos-Duster समेत कई बड़ी लॉन्च एक साथ

यह भी पढ़ें

crow vedio

दिल्ली के सेंट्रल पार्क में 100 से ज्यादा कौओं की मौत, हड़कंप

08/01/2021
Medical Entrance Exam

तमिलनाडु में सरकारी स्कूलों के छात्रों को आरक्षण देने सर्वसम्मति से विधेयक को मिली मंजूरी

16/09/2020
Electricity

प्रदेश में गहराया बिजली संकट, ऐसे संचालित हो रहाई अनपरा-बी और डी

17/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version