• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SUV बाजार में मचेगा तूफ़ान! Seltos-Duster समेत कई बड़ी लॉन्च एक साथ

Desk by Desk
07/12/2025
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
SUV लवर्स हो जाएं तैयार! Seltos-Duster समेत कई बड़े लॉन्च होने वाले हैं, देखें पूरी लिस्ट
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय बाजार में अगले 60 दिनों तक कई कारें लॉन्च होने वाली है. इस लिस्ट में कम से कम चार SUV शामिल होंगी, जिनकी लॉन्च डेट वाहन निर्माता कंपनियों ने पहले से ही तय कर दी है. जैसे- नई जनरेशन की किआ सेल्टोस 10 दिसंबर को लॉन्च होने वाली है, जबकि टाटा सफारी और हैरियर को 9 दिसंबर को एक नया पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो टाटा सिएरा में पहले ही लॉन्च हो चुका है. अगले महीने, रेनॉल्ट 26 जनवरी को नई जनरेशन की डस्टर एसयूवी वापस लाएगी. ये भारतीय ऑटो बाजार में सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक की वापसी का प्रतीक होगा. आज हम आपको इस खबर के माध्यम से आने वाली कार लॉन्च के बारे में बताने जा रहे हैं.

टाटा सफारी पेट्रोल और टाटा हैरियर पेट्रोल

टाटा सफारी और टाटा हैरियर SUV में नया 1.5-लीटर स्वदेशी रूप से डेवलप चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन आने वाला है. कंपनी की हाइपरियन सीरीज का ये 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन टाटा सिएरा में पहले ही शामिल हो चुका है. इसे सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था. ये इंजन बेहतरीन परफॉर्मेंस का वादा करती है. ये इंजन डुअल-क्लच ऑटोमैटिक या टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा.

नई जनरेशन की किआ सेल्टोस

किआ सेल्टोस 10 दिसंबर को अपने नेक्स्ट-जनरेशन लुक में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है. वाहन निर्माता कंपनी ने इस एसयूवी का टीजर पहले ही जारी कर दिया है, जिसमें नए डिजाइन वाली ग्रिल, एलईडी हेडलैंप और एलईडी डीआरएल के साथ-साथ नए डिजाइन वाली एलईडी टेल लाइट्स का भी खुलासा हुआ है. नई जनरेशन की किआ सेल्टोस मौजूदा मॉडल की तुलना में ज़्यादा आक्रामक डिज़ाइन और कई अपडेट्स के साथ आएगी. इंटीरियर और पावरट्रेन में बदलाव अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन एक पैनोरमिक सनरूफ की झलक ज़रूर दिखाई गई है.

नई जनरेशन की रेनॉल्ट डस्टर

रेनॉल्ट डस्टर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में से एक थी, जिसे कुछ साल पहले बंद कर दिया गया था. अब, कार निर्माता इसे फिर से वापस लाने की तैयारी कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से ही उपलब्ध, नई जनरेशन की रेनॉल्ट डस्टर अगले साल 26 जनवरी को भारत में लॉन्च होने वाली है. इसे CMF-B आर्किटेक्चर पर बनाया गया है और पुराने मॉडल की तुलना में इसका लुक पूरी तरह से नया है. ये एसयूवी ज़्यादा दमदार हो गई है और इसमें कई तरह के फ़ीचर्स हैं.

Tags: auto Newscar news
Previous Post

SUVs खरीदने का सुनहरा मौका! साल के आखिर में मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट

Next Post

WhatsApp पर आया नया iPhone-स्टाइल फीचर, अब चैटिंग होगी और भी स्मार्ट

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, Username फीचर की जांच करेगी सरकार

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Next Post
WhatsApp पर आया iPhone वाला यह सबसे काम का फीचर, तुरंत करें इस्तेमाल

WhatsApp पर आया नया iPhone-स्टाइल फीचर, अब चैटिंग होगी और भी स्मार्ट

यह भी पढ़ें

Dussehra

दशहरा कब है? जानें महत्व व पूजन का विजय मुूहू्र्त

13/09/2024

समाजवादी पार्टी ने संजीत यादव के परिवार को पांच लाख का चेक सौंपा

24/07/2020
Tulsi

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

13/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version