• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Government e-Marketplace बना छोटे कारोबारियों के लिए संजीवनी

Desk by Desk
02/12/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
small bussinessman

लघु कारोबारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| गवर्नमेंट ई मार्केट प्लेस यानि जेम प्लेटफॉर्म पर कोरोना महामारी के दौरान लघु और मध्यम उद्योग से जुड़े कारोबारियों का रजिस्ट्रेशन साढ़े चार सौ फीसदी बढ़ गया है। वही कुल रजिस्टर्ड विक्रेताओं की संख्या 183 फीसदी बढ़ी है। साथ ही पिछले साल नवंबर अब तक एक साल के दौरान रजिस्टर्ड उत्पादों की कैटेगरी में सवा सौ फीसदी और सेवाओं की कैटेगरी में 45 फीसदी की बढ़त हुई है। जेम के सीईओ तल्लीन कुमार ने हिन्दुस्तान को खास जानकारी दी है।

तल्लीन कुमार के मुताबिक, अकेले नवंबर महीने में इस प्लेटफॉर्म से एक लाख कारोबारी जुड़े हैं और अब इस प्लेटफॉर्म के जरिए एम्बुलेंस, एयर लॉजिस्टिक्स, कार्गो और क्लाउड कम्प्यूटिंग जैसी सेवाएं भी दी जाने लगी हैं। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी विभागों के नई सेवाओं और उत्पादों के बारे में जानकारी दी जा चुकी है जिसके बाद जेम के जरिए हो रही खरीदारी में भी कोरोना काल के दौरान अच्छी बढ़त देखने को मिली है।

जापान की जेसीबी के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘Contact less’ डेबिट कार्ड

पिछले कुछ महीनों में इस प्लेटफॉर्म में तकनीकी बदलाव करके लेन देन को आसान बनाने की दिशा में काम हुआ है। साथ ही नई कैटेगरी में कारोबारियों को उत्पाद और सेवाएं देने के भी विकल्प खोले गए हैं। अब समुद्री लॉजिस्टिक्स, लंबी और छोटी अवधि के लिए टैक्सी, केटरिंग, लॉन्ड्री, पेस्ट कंट्रोल समेत प्रिंटिंग जैसे सेवाओं के लिए भी सरकारी विभाग जेम का इस्तेमाल कर सकेंगे।

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में हुए कुल करीब चालीस हजार करोड़ रुपये के लेन देन के मुकाबले इस साल इसमें 85 फीसदी इजाफा देखा गया और 73 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार हुआ। पिछले साल यहां 3.4 लाख विक्रेता रजिस्टर्ड थे जिनकी ससंख्या अब 8.6 लाख हो गई है।

Tags: corona epidemicGovernment e Market PlaceGovernment e Market Place PlatformgovtlockdownOnline SalesSmall Businessऑनलाइन बिक्रीकोरोना महामारीगवर्नमेंट ई मार्केट प्लेसलघु कारोबारीलॉकडाउनसरकार
Previous Post

जापान की जेसीबी के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘Contact less’ डेबिट कार्ड

Next Post

पेट्रोल की कीमतें पहुंची आसमान पर, जानें क्या है आज का रेट

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

उत्तराखंड में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर सख्त निगरानी के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

29/05/2026
Nitin Nabeen
राजनीति

पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान: नितिन नबीन

29/05/2026
CM Nayab Singh
राजनीति

मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ जिले को दी स्वास्थ्य परियोजनाओं की बड़ी सौगातें

29/05/2026
Teejan Bai
Main Slider

पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत नाजुक, AIIMS रायपुर में इलाज जारी

29/05/2026
Next Post

पेट्रोल की कीमतें पहुंची आसमान पर, जानें क्या है आज का रेट

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

संदिग्ध हालात में घर के बाहर मिला श्रमिक का शव, मचा हड़कंप

27/03/2024
Bhupendra Chowdhary

नियमानुसार आगे बढ़ाया जाएगा आरक्षण की प्रक्रिया: भूपेंद्र चौधरी

12/03/2023
Union minister and MP changed the name of the road

BJP सांसदों ने नेमप्लेट पर बदला सड़क का नाम, लिखा- स्वामी विवेकानंद मार्ग है

07/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version