• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूरे देश में गूंज रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की गारंटी : सीएम योगी

Writer D by Writer D
29/03/2024
in उत्तर प्रदेश, अमरोहा, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरोहा। आपने वर्ष 2014 के पहले और बाद का भारत देखा है। वर्ष 2014 से पहले जहां देश में परस्पर अविश्वास का वातावरण था। देश में चारो ओर अराजकता के साथ भ्रष्टाचार फैला था। देश की सीमाएं असुरक्षित थी। उस दौरान नक्सलवाद, उग्रवाद और अलगावाद चरम पर था। इससे दुनिया में भारत का सम्मान भी कम हुआ था। वहीं वर्ष 2014 के बाद दुनिया में भारत का सम्मान तो बढ़ा ही साथ में देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं। देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का खात्मा हुआ। इसके अलावा आज देश में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर है। वर्ष 2014 के पहले अमरोहा से दिल्ली की दूरी तय करने में 5 से 6 घंटे लगते थे, वहीं आज दो घंटे में यह दूरी तय की जाती है। ये सब पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो पाया है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अमरोहा में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कही। इस दौरान उन्होंने प्रबुद्धजनों से पूर्व सांसद और बीजेपी के प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में वोट की अपील की।

आपका एक वोट सही पार्टी को जाता है तो आस्था का होता है सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने 2014 में बीजेपी प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर को वोट दिया तो अमरोहा से दिल्ली की दूरी कम हुई। वहीं 2019 में आप चूके थे तो यहां का सांसद भारत माता की जय-जय करने में संकोच करता था। यह आपके एक वोट की कीमत को दर्शाता है। एक वोट कर्फ्यू भी लगा देता है और एक वोट कावड़ यात्रा भी निकाल देता है। आपका वोट सही दिशा में जाता है तो कावड़ यात्रा निकलती है और गलत हाथों में जाता है तो कर्फ्यू लगा देता है। इतना ही नहीं वही वोट सही दिशा और सही पार्टी के पास जाता है तो आस्था का सम्मान कर देता है। यही वजह है कि 500 वर्षों का इंतजार अयोध्या धाम में समाप्त हुआ है और रामलला अपने नव्य, दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं।

उन्होंने कहा कि क्या सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग यह कर पाते। भारत सरकार ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित कर स्पष्ट किया है कि वह किसान हितैषी है। यह सम्मान केवल उनका नहीं है बल्कि हर प्रदेश वासियों और अन्नादाताओं का है। आजादी के बाद सबसे पहले चौधरी चरण सिंह ने ही किसान भाइयों के हितों की आवाज उठायी थी। उन्होंने कहा था कि भारत के विकास का रास्ता खेत और खलिहान से होकर ही जाता है। उन्होंने कहा अगर अन्नदाता बदहाल होगा तो देश विकास नहीं कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हे यह सम्मान देेकर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की है।

प्रधानमंत्री ने प्रतिबद्धता और मजबूती के साथ देश को चलाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम अपना वर्तमान और भविष्य कैसा चाहते हैं, यह हम खुद तय करते हैं। पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को प्रतिबद्धता और मजबूती के साथ चलाया है। उसी का परिणाम है कि उनके द्वारा किये गये कार्यों की गारंटी पूरे देश में गूंज रही है। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी विकसित भारत गारंटी है। इसका मतलब देश के 12 करोड़ अन्नदाताें को किसान सम्मान निधि, 4 करोड़ गरीबों को सर ढकने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, ढाई करोड़ को मुफ्त में बिजली का कनेक्शन, 10 करोड़ गरीबों को मुफ्त में उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस का सिलेंडर, 60 करोड लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का कवर है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ और देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ मिलना ही मोदी की गारंटी है।

मुख्तार के चार दशकों के माफियाराज पर योगी सरकार ने कसी नकेल, साल 2022 में पहली बार हुई सजा

सीएम योगी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए फैमिली फर्स्ट है इसलिए वह विफल हुए जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नेशन फर्स्ट है इसलिए वह सफल हुए। उन्होंने देशवासियों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग जब सत्ता में आते हैं तो जातिवाद के नाम पर सामाजिक ताने-बाने को चिन्ह करते हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना भेदभाव के हर देशवासी और गरीब को योजनाओं को लाभ दिया। साथ ही उन्होंने सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया। उनके इस समर्पण को देखते हुए हमें उन्हे तीसरा कार्यकाल भी देना है ताकि देश दुनिया में तीसरी बड़ी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सके।

कार्यक्रम में बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया, मंत्री संजय सिंह गंगवार, बीजेपी के जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी, नरेश तोमर, ललित, रेखा नागर आदि मौजूद रहे।

Tags: Amroha newscm yogiup news
Previous Post

‘आजम खान की जान को खतरा’, चंद्रशेखर ने की सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Next Post

मुख्तार अंसारी के मौत की होगी न्यायिक जांच

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
Next Post
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

मुख्तार अंसारी के मौत की होगी न्यायिक जांच

यह भी पढ़ें

BPSC 71st Pre Exam Admit Card Released

Rajasthan Pre DElEd प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

25/06/2024
mayawati

डीएम के रहते सीबीआई जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हो सकती : मायावती

04/10/2020
ashutosh tandon

लखनऊ की सभी सड़कें 15 नवम्बर तक हो जाये गड्ढा मुक्त : आशुतोष टंडन

29/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version