• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व की आधी आबादी ‘महिलाएं’ विश्वव्यवस्था की रीढ़ हैं : डॉ. भारती गांधी

Writer D by Writer D
07/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
dr. bharti gandhi

dr. bharti gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एक अनौपचारिक वार्ता में सिटी मोन्टेसरी स्कूल की संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गांधी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में सी.एम.एस. दशकों से अग्रणी भूमिका निभा रहा है। वर्ष 1959 में, अपनी स्थापना के समय से ही सीएमएस महिला सशक्तीकरण का अलख जगा रहा है। सामाजिक विकास में महिलाओं के योगदान को सीएमएस ने गहराई से आत्मसात किया है और आज सीएमएस के 52,000 छात्रों को शिक्षा देने वाली 90 प्रतिशत शिक्षिकाएं हैं, जो भावी पीढ़ी के भविष्य निर्माण में संलग्न हैं।

डा. गांधी ने आगे कहा कि सीएमएस के छात्र-छात्राएं विभिन्न माध्यमों से महिला सशक्तीकरण की जोरदार आवाज बुलन्द कर समाज में महिलाओं को उचित सम्मान देने हेतु जन-मानस को लगातार जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में अभी हाल ही में राजाजीपुरम में 1090 पुलिस के पिंक बूथ के उद्घाटन अवसर पर सीएमएस कानपुर रोड एवं आरडीएसओ कैम्पस के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के प्रस्तुतिकरण द्वारा महिला सशक्तीकरण का उद्घोष किया तो वहीं दूसरी ओर सीएमएस आरडीएसओ कैम्पस की कक्षा-11 की छात्रा उर्वी ने पोस्टर बनाकर महिलाओं की आवाज बुलन्द की।

दोहरी ज़िम्मेदारी निभाने में सक्षम होती है महिलाएं : महापौर संयुक्ता भाटिया

इसी प्रकार, विगत सप्ताह सीएमएस राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र-छात्राओं ने मनोवैज्ञानिक काउन्सलर हेमा टंडन के मार्गदर्शन में लैंगिक समानता पर विचार-विमर्श किया। आगे बातचीत करते हुए डा. भारती गाँधी ने कहा कि वर्तमान समाजिक विकास में महिलाओं की अतुलनीय भागीदारी के बावजूद लिंगभेद की असमानता चिंतनीय है। इसी संदर्भ में लैंगिक असमानता, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा आदि सामाजिक कुरीतियों के खत्म करने, महिलाओं पर होने वाले अपराध व हिंसा पर अंकुश लगाने एवं समाज में महिलाओं का उचित सम्मान व प्रतिनिधित्व प्रदान करने के उद्देश्य से सीएमएस द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार इण्टरनेशनल मीडिया कान्फ्रेन्स का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य यही है कि स्कूल एवं मीडिया के संयुक्त प्रयास से समाज में रचनात्मक बदलाव लाया जाए।

डा. गांधी ने कहा कि सीएमएस का मिशन है कि बच्चों को शैक्षिक ऊचाइयाँ प्रदान करने के साथ उन्हें समाजिक सरोकारों से भी जोड़े। अभिभावक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं ही ऐसे माध्यम हैं जो भावी पीढ़ी को सही रास्ता दिखाते हैं, उन्हें समानता का व्यवहार सिखाते हैं, उनमें परस्पर सम्मान की भावना जगाते हैं। डा. गाँधी ने जोर देते हुए ने कहा कि विश्व की आधी आबादी ‘महिलाएं’ विश्वव्यवस्था की रीढ़ हैं। सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी क्षमता, प्रतिभा, नेतृत्व गुण आदि को स्थापित किया है परन्तु अभी काफी कुछ किया जाना शेष है।

Women’s Day: महिलाओं के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन, पारिवारिक मुकदमों का किया निस्तारण

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज के प्रत्येक नागरिक को यह भावना आत्मसात करने की जरूरत है कि महिला व पुरुष दोनों ही बराबर है। अब समय आ गया है कि माताओं को भी एक समाज के प्रति दायित्व निभाना चाहिए और अपना योगदान देना चाहिए, साथ ही साथ महिलाओं की हक की लड़ाई में पुरुषों को भी आगे आना चहिए।

Tags: dr. bharti gandhi founder of cmsHappy Women Day 2021International Women Day 2021international womens day in hindiinternational womens day wishesup newsWomen Day 2021Women's Day 2021womens day
Previous Post

डॉयल 112 ने महिलाओं में सुरक्षा का भाव पैदा किया : सीएम योगी

Next Post

सोनभद्र: मकान की खुदाई के दौरान मिली दुर्लभ मूर्तियां, ग्रामीणों ने शुरू किया पूजा-पाठ

Writer D

Writer D

Related Posts

Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Javed Ali
उत्तर प्रदेश

बीजेपी के फैलाए जहर से बहुसंख्यक जहरीला हो गया…सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

15/06/2026
172 farmers from Jewar met CM Yogi
Main Slider

किसानों के सम्मान में योगी सरकार की पहल, पहली फ्लाइट से लखनऊ बुलाया

15/06/2026
Sanchita Ugale
मनोरंजन

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
PAF training aircraft crashes
Main Slider

PAF का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत

15/06/2026
Next Post
rare sculptures found

सोनभद्र: मकान की खुदाई के दौरान मिली दुर्लभ मूर्तियां, ग्रामीणों ने शुरू किया पूजा-पाठ

यह भी पढ़ें

sanvedna sanstha

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संवेदना संस्था ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक

07/03/2022
free ration

यूपी में फिर गेमचेंजर बनेंगी मुफ्त राशन योजना

05/04/2024
rajasthan PTET

डूंगर कॉलेज बीकानेर ने पीटीईटी का रिजल्ट जारी किया

04/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version