• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अभी से हार्दिक पांड्या की नजरें टी20 वर्ल्ड कप पर

Desk by Desk
28/11/2020
in ख़ास खबर, खेल
0
hardik pandya

हार्दिक पांड्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिडनी| भारत के शीर्ष हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को कहा कि वह तभी गेंदबाजी करेंगे जब समय सही होगा और साथ ही उन्होंने टीम से बहु प्रतिभा वाले अन्य खिलाड़ियों को तराशने का आग्रह किया क्योंकि यहां शुरुआती वनडे में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के दौरान उनकी गेंदबाजी की काफी कमी महसूस की गई। यह हरफनमौला खिलाड़ी पीठ की सर्जरी के बाद अभी तक गेंदबाजी का भार संभालने के लिए तैयार नहीं है जिससे टीम का संतुलन प्रभावित हो रहा है और यह बात खुद कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार की।

पांड्या ने शुक्रवार को टीम को मिली 66 रन की हार के दौरान 76 गेंद में 90 रन की पारी खेली। उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”मैं अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहा हूं। मैं गेंदबाजी करूंगा, जब सही समय होगा।” ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 374 रन बनाए। पांड्या ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि जब वह मैच की परिस्थितियों में गेंदबाजी करना शुरू करें, तो वह बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जरूरी रफ्तार हासिल कर पाएं।

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस दिग्गज खिलाड़ी हुआ चोटिल

इस ऑलराउंडर ने नेट पर गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, ”मैं अपनी गेंदबाजी में 100 प्रतिशत होना चाहता हूं। मैं उस रफ्तार से गेंदबाजी करना चाहता हूं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए जरूरी हो।” आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए 10 महीने बचे हैं और पांड्या ने संकेत दिया कि वह लंबे लक्ष्य और बड़े टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए गेंदबाजी शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ”हम आगे के बारे में सोच रहे हैं। हम टी20 विश्व कप और अन्य महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के बारे में सोच रहे हैं जहां मेरी गेंदबाजी ज्यादा अहम होगी।”

पांड्या ने कहा, ”जब आप 375 रन के लक्ष्य का पीछा करते हो, तो हर किसी को जज्बे के साथ खेलना चाहिए। इसके अलावा कोई कुछ नहीं कर सकता। आप ज्यादा योजना नहीं बना सकते।” उन्होंने कहा कि भारत को हरफनमौला विकल्पों के बारे में विचार करना चाहिए क्योंकि छठा गेंदबाजी विकल्प वनडे टीम के संतुलन के लिए जरूरी है।

Tags: hardik pandyaHardik Pandya bowlingicc t20 world cupIndia Australia ODIIndia Australia ODI SeriesIndia Australia Sydney ODIआईसीसी टी20 वर्ल्ड कपभारत ऑस्ट्रेलिया वनडेभारत ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज शेड्यूलभारत ऑस्ट्रेलिया सिडनी वनडेहार्दिक पांड्याहार्दिक पांड्या गेंदबाजी
Previous Post

लंका प्रीमियर लीग में खराब प्रदर्शन के बाद ट्रोल हुए इरफान पठान

Next Post

यूपी के इन जिलों में 29 नवंबर से 48 घंटे तक शराब की बिक्री रहेगी बंद

Desk

Desk

Related Posts

hockey
Main Slider

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
Main Slider

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार में शोक की लहर

13/05/2026
Tell this lovely poem to your mother on Mother's Day, mother will be happy
Main Slider

Mother’s Day पर अपनी माँ को सुनाए ये प्यारी कविता माँ हो जाएंगी खुश

10/05/2026
Filaria
Main Slider

फाइलेरिया बना सकता है जिन्दगी भर के लिए दिव्यांग

09/05/2026
Must eat seasonal vegetable 'Masala Jackfruit' Know the recipe
Main Slider

जरूर खाए मौसमी सब्जी ‘मसाला कटहल’ जानिए विधि

07/05/2026
Next Post
48 घंटे तक शराब की बिक्री रहेगी बंद Liquor sales will remain closed for 48 hours

यूपी के इन जिलों में 29 नवंबर से 48 घंटे तक शराब की बिक्री रहेगी बंद

यह भी पढ़ें

यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चे, पीएम, सीएम चुनावी जनसभाओं में व्यस्त : पीएल पुनिया

01/03/2022
thieves arrested

अंतर्जनपदीय वाहन चोर समेत पांच गिरफ्तार, हथियार बरामद

19/12/2020
Sawan

सावन के तीसरे सोमवार पर बरसेगा महादेव का आशीर्वाद, इन शुभ योग में करें पूजा

30/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version