• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना पर भारी आस्था, गंगा दशहरा पर उमड़ी श्राद्धालुओं की भीड़

Writer D by Writer D
20/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
Ganga Dussehra

Ganga Dussehra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देशभर में गंगा दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु बड़ी ही श्रद्धा के साथ पूरे विधि- विधान से मां गंगा की पूजा करते हैं। हिंदू धर्म में गंगा का बड़ा महत्व है।

गंगा दशहरा पर्व के मौके पर कन्नौज के मेहंदी घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए उमड़ पड़े। लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल की सारी धज्जियां उड़ाकर रख दीं। श्रद्धालुओं ने न तो मास्क पहना हुआ था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन कर रहे थे। मेहंदी घाट पर कन्नौज, हरदोई, औरैया,  इटावा, जालौन सहित कई जनपद के लोग हजारों की संख्या में यहां गंगा स्नान करने आते हैं।

गंगा दशहरा के मौके पर यूपी के कन्नौज के मेहंदी घाट पर श्राद्धालुओं की भीड़ गंगा में डुबकी लगाने के लिए उमड़ पड़ी। लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल के सारे नियम तोड़े। श्रद्धालु बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कर गंगा स्नान करते दिखाई दिए।

पटना : गंगा दशहरा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी  धज्जियां Crowd of devotees thronged Ganga Dussehra in Patna, The social  distancing has been destroyed - News Nation

गंगा स्नान के लिए उमड़ी इस भीड़ ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। अगर लापरवाही बरती गई तो जल्द ही तीसरी लहर का खतरा भी सामने होगा। कन्नौज में कोरोना वायरस की रफ्तार कुछ धीमी जरूर पड़ी है लेकिन खतरा लगातार बना हुआ है। ऐसे में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी दिखाई दे सकती है। प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी लोग कुछ भी समझने के लिए तैयार नहीं है।

गंगा दशहरा स्नान पर्व इस मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कोविड कर्फ्यू होने के बाद भी श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगा में डुबकी लगाई। इसके अलावा अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। वहीं पुलिस द्वारा भी हरकी पौड़ी क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं।

न मास्क, न सोशल डिस्टेंसिंग...गंगा स्नान पर उड़ी कोरोना प्रोटोकॉल की  धज्जियां - ganga dussehra 2021 ganga snan covid protocols no mask no social  distancing - AajTak

भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में भी गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र तीर्थ विश्राम घाट पर आकर यमुना में डुबकी लगाकर स्नान किया। कोरोना संक्रमण के काल के चलते स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब नहीं उमड़ा। जिला प्रशासन ने गंगा दशहरा पर्व को देखते हुए यमुना के विश्राम घाट के घाटों पर सुरक्षा के प्रबंध किए थे।

संगम नगरी प्रयागराज में गंगा दशहरा बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। दूर दूर से आए श्रद्धालु गंगा की पवित्र धारा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। लोग कोरोना के खतरे से बेफिक्र दिखाई पड़े।

गंगा दशहरा आज, सिमरिया घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण के मामले कम होते जा रहे हैं, वैसे ही वैसे लोगों में कोरोना का खौफ भी कम होता जा रहा है। आज गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा घाटों पर स्नान के रोक के बावजूद सैकड़ों की संख्या में लोग गंगा स्नान करते दिखे। इस मौके पर भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

गंगा दशहरा के मौके पर गंगा डंसन को भारी भीड़ दिखी। गंगा स्नान के लिए आई भीड़ कोविड को लेकर बेपरवाह दिखाई दी। फर्रुखाबाद में पांचाल घाट पर ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को हर साल गंगा दशहरा पर  स्नान होता है। आज गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी।

गंगा स्नान को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्था तो की थी, लेकिन भीड़ के आगे नाकाफी साबित हुई। आधी रात से ही पांचाल घाट पर गंगा स्नान के लिए फर्रुखाबाद समेत आसपास के जिलों से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। स्नान के लिए आए श्रद्धालु कोरोना गाइडलाइन को लेकर बेपरवाह नजर आए। आखिर महामारी पर आस्था भारी नजर आई।

मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा मुख्यतः गंगा के अवतरण का दिन है। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी को मां गंगा का प्राकट्य हुआ था। गंगा दशहरा के दिन गंगा भगवान शिव की जटाओं से निकल कर धरती पर आई थीं। उनके धरती पर आने के बाद ही राजा भागीरथ के पूर्वजों की तृप्ति हुई थी। ऐसी मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन स्नान और दान करने से पापों का नाश होता है तथा पूर्वजों की तृप्ति होती है।

Tags: ganga dasharaganga dussehraGanga Dussehra 2021Ganga Mataimportance of ganga dussehra
Previous Post

साउथम्पटन में बैठ अनुष्का ने लगाया नारा बोलीं, ‘रेन, रेन गो अवे!

Next Post

अंकिता लोखंडे ने अपने फैंस को दिया चैलेज, बोलीं वीकएंड के लिए तैयार हूं..

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Next Post
Ankita Lokhande gave a challenge to her fans, said I am ready for the weekend..

अंकिता लोखंडे ने अपने फैंस को दिया चैलेज, बोलीं वीकएंड के लिए तैयार हूं..

यह भी पढ़ें

चेहरे की झाइयां कम करने में असरदायक जायफल, जानें इससे जुड़े और फायदे

26/04/2026
सीएम योगी cm yogi

योगी मंत्रिपरिषद के पुनर्गठन में कई नए चेहरों मिल सकता है मौका, हलचल तेज

20/08/2020
MLA Mahesh Singh Jina met CM Dhami

औपचारिक भेंटों में स्थानीय उत्पादों को दें प्राथमिकता: सीएम धामी

10/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version