• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करवाचौथ पर पति नहीं दिला रहा मैचिंग साड़ी और लिपस्टिक, पत्नी ने की थाने में शिकायत

Desk by Desk
04/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, चंदौली
0
करवा चौथ

करवा चौथ

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश में महिला उत्पीड़न के बढ़ते मामलों की त्वरित सुनवाई और समाधान के लिए सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया है।

मिशन शक्ति के तहत स्थापित किए गए इस महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत हुए अभी कुछ दिन ही हुए हैं। लेकिन, महिलाएं रोजाना अपनी समस्याओं को लेकर यहां पर पहुंच रही हैं और शिकायत दर्ज करा रही हैं। इनमें ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा से संबंधित सामने आ रहे हैं।

चंदौली के सदर कोतवाली में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां महिला हेल्प डेस्क पर शिकायतकर्ता महिला ने पति पर आरोप लगाया कि करवाचौथ पर उन्‍हें मैचिंग की साड़ी, लिपस्टिक, चूड़ी  और मेकअप का सामान खरीद कर नहीं दे रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

पत्नी के भरण-पोषण की नैतिक जिम्मेदारी पति की है : इलाहाबाद कोर्ट

साथ ही महिला ने शिकायत करते हुए कहा है उनके पति आए दिन उन्‍हें प्रताड़ित करते रहते हैं। वह कोई भी काम समय पर नहीं करते हैं। महिला की मानें तो जब घर में रसोई गैस खत्म हो जाती है, तो पति समय पर सिलेंडर लाकर नहीं देते हैं। वे उपले और लकड़ी पर खाना बनाने के लिए कहते हैं। महिला ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि पति की इन हरकतों से वह तंग आ गई हैं और चाहती हैं कि पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई करे।

महिला की इस अजीबोगरीब शिकायत को सुनने के बाद वहां पर तैनात महिला पुलिसकर्मी सकते में आ गईं। हालांकि, बाद में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाया और उनकी काउंसलिंग की। साथ ही उनके पति को भी फोन पर समझाया। इसके बाद महिला वापस अपने घर चली गई। इस बाबत चन्दौली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि एक महिला अपने पति की शिकायत लेकर आई थी। उनका कहना था कि उनका पति उन्‍हें मैचिंग की साड़ी, लिपिस्टिक और चूड़ी नहीं दिलवाता है। जिस पर महिला हेल्प डेस्क कर्मियों ने उसे समझा-बुझाकर घर वापस भेज दिया।

Tags: Karwa Chauthkarwa chauth 2020latest UP newsLatest Uttar Pradesh News in Hindiकरवा चौथकरवा चौथ 2020
Previous Post

पत्नी के भरण-पोषण की नैतिक जिम्मेदारी पति की है : इलाहाबाद कोर्ट

Next Post

EPFO का बड़ा फ़ैसला, पेंशन धारक अब कभी दे सकते है जीवन प्रमाण पत्र

Desk

Desk

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
Next Post
EPFO

EPFO का बड़ा फ़ैसला, पेंशन धारक अब कभी दे सकते है जीवन प्रमाण पत्र

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh

एक्शन में सैनी सरकार: नवरात्रि में मीट बिक्री पर सख्ती, अवैध दुकानों पर लगेगा ताला

20/03/2026
लाल कृष्ण आडवाणी

लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा- जीवन के कुछ सपने पूरा होने में बहुत समय लेते हैं, प्रतीक्षा हुई सार्थक

05/08/2020
Price of vegetables

सस्ती सब्जियों के लिए नवंबर तक करना होगा इंतजार

21/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version