• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यहां जानें Makeup करने का सही तरीका

Writer D by Writer D
16/06/2026
in फैशन/शैली
0
Makeup

makeup

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिंपल मेकअप (Make-up) करने का तरीका बताने के बाद अब हम कुछ मेकअप टिप्स साझा कर रहे हैं। ये टिप्स खासतौर से उनके लिए है जो मेकअप करना सीख रही हैं। ऐसे में यहां दिए गए मेकअप टिप्स की मदद से मेकअप के दौरान गलतियां करने से कुछ हद तक बचा जा सकता है। तो ये खास इजी मेकअप ट्रिक्स कुछ इस प्रकार है :

क्या करें :

  1. मेकअप (Make-up) करने से पहले हमेशा चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। इसके लिए माइल्ड फेस वाश का उपयोग कर सकती हैं। हमेशा याद रखें मेकअप से पहले त्वचा से अशुद्धियों को निकालना आवश्यक है।
  2. मेकअप करने के एक दिन पहले त्वचा को स्क्रब भी कर सकती हैं।
  3. चेहरे पर मेकअप लगाने से पहले चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना ना भूलें। वहीं अगर दिन के वक्त मेकअप करके कहीं बाहर जाना हो तो सनस्क्रीन लगाना ना भूलें।
  4. अच्छे मेकअप के लिए सही मेकअप ब्रश चुनना जरूरी है। ऐसे में मार्केट से या ऑनलाइन उपलब्ध मेकअप ब्रश की शॉपिंग कर सकते हैं। अपनी सुविधानुसार और मेकअप टाइप के अनुसार मेकअप ब्रश चुनें।
  5. मेकअप प्रोडक्ट त्वचा की टाइप के अनुसार ही खरीदें। मेकअप प्रोडक्ट्स की बनने की तिथि और एक्सपायरी डेट देखना न भूलें। हमेशा अच्छी क्वालिटी का ही मेकअप प्रोडक्ट उपयोग करें।
  6. हमेशा वाटरप्रूफ या स्मज प्रूफ मेकअप प्रोडक्ट का ही उपयोग करें।
  7. शुरुआत के लिए हमेशा सिंपल मेकअप का विकल्प चुनें। अगर किसी खास समारोह में जाने के लिए घर में ही मेकअप करना चाहती हैं, तो पहले से ही इसकी प्रैक्टिस कर लें। याद रखें मेकअप करना भी एक कला है, जिसे प्रैक्टिस की जरूरत होती है। तो पार्टी के लिए मेकअप करने से पहले उसकी प्रैक्टिस जरूर करें।
  8. मेकअप से पहले बेस बनाना जरूरी है। बेस बनाने के लिए लाइट फाउंडेशन या बीबी-सीसी क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्यूटी ब्लेंडर से फाउंडेशन को अच्छे से मिक्स करके लगाएं। फिर थोड़ी देर इंतजार करें ताकि फाउंडेशन आपके चेहरे में पूरी तरह से एब्जॉर्ब हो जाए। हेवी फाउंडेशन इस्तेमाल करने से बचें।
  9. मेकअप को ब्लेंड करने के लिए हमेशा मेकअप स्पंज का उपयोग करें।
  10. अगर चेहरे पर ज्यादा दाग-धब्बे नहीं है, तो कंसीलर का इस्तेमाल न करें और अगर करती भी हैं, तो कम मात्रा में उपयोग करें। कंसीलर ऐसा होना चाहिए जो आपकी स्किन टोन या फाउंडेशन से एक टोन लाइट हो। कंसीलर का इस्तेमाल वहीं करें जहां इसकी ज्यादा जरूरत हो।
  11. कभी भी ओवर मेकअप न करें। अगर आंखों का मेकअप डार्क है तो होंठों पर लाइट या न्यूड शेड की लिपस्टिक या ग्लॉस लगाएं। वहीं, अगर डार्कलिपस्टिक लगाना पसंद है तो आंखों का मेकअप हल्का रखें। आई मेकअप में आप सिर्फ काजल से भी काम चला सकती हैं। इसके अलावा डार्क लिपस्टिक के साथ स्मोकी आईज मेकअप जच सकता है।
  12. अब बात करते हैं लिपस्टिक की। बिगिनर्स को लिपस्टिक का कलर हल्का रखना चाहिए। हल्की सी लिपस्टिक या ग्लॉस भी आपके खूबसूरती में चार- चांद लगा सकती है।
  13. मेकअप को और खूबसूरत दिखाने में हेयर स्टाइल की भी अहम् भूमिका होती है। इसलिए परफेक्ट मेकअप के लिए हेयर स्टाइल पर भी जरूर ध्यान दें। आपकी हेयर स्टाइल आपके लुक से मेल खानी चाहिए।
  14. पूरे दिन के बाद रात को सोने से पहले मेकअप निकालना बिल्कुल न भूलें। मेकअप निकालने के लिए मार्केट में मौजूद मेकअप रिमूवर, नारियल तेल या गुलाब जल का उपयोग कर सकती हैं।
Tags: beauty hacksBeauty tipseasy make up tipsmakeup tips for beginners
Previous Post

टिफिन में पैक करें ये टेस्टी डिश, बच्चों के फेस पर आएगी मुस्कान

Next Post

ये फल गर्मियों में शरीर को रखता है ठंडा, इसकी आइसक्रीम स्वाद का भी रखेगी ध्यान

Writer D

Writer D

Related Posts

Pimple
फैशन/शैली

मुंहासों ने कर दिया अटैक, इन तरीकों से करें उपचार

30/07/2026
Roti
Main Slider

रोटियां बनाते समय न करें ये गलती, हो सकता है बड़ा नुकसान

30/07/2026
धर्म

नहाने के पानी में मिलाएं ये खास चीजें, होने लगेगी धन की बरसात

30/07/2026
Sawan
Main Slider

सावन में करें ये खास उपाय, वैवाहिक जीवन बनेगा खुशहाल

30/07/2026
Face Pack
Main Slider

चेहरे को मिलेगा निखार, आजमाएं ये फेसपैक

30/07/2026
Next Post
Muskmelon ice cream

ये फल गर्मियों में शरीर को रखता है ठंडा, इसकी आइसक्रीम स्वाद का भी रखेगी ध्यान

यह भी पढ़ें

Satish Mahana

सतीश महाना ने किया जेवर एयरपोर्ट की पहली उड़ान का सफर

15/06/2026
accident

लद्दाख से प्रयागराज जा रही आर्मी की जीप पलटने से कई जवान घायल, दो गंभीर

19/11/2021
Milk

देश में सोने से महंगा हुआ दूध, ब्रेड खरीदने के लिए देने पड़ रहे है इतने रुपए

11/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version