• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिमाग को करना है तेज, तो रोजाना करिए ये खास योगासन

Writer D by Writer D
17/01/2022
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
yoga

yogasan

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजकल की लाइफस्टाइल में तनाव और मानसिक चिंता इतनी बढ़ गई है कि लोगों की एकाग्रता में कमी आ गई है। जिसकी वजह से बातें भूलना या सामान भूलना आम बात हो गई है। लेकिन अगर भूलने की ये समस्या परेशानी का सबब बन जाए तो जरूरी है कि इसका समाधान निकाल लिया जाए। रोजाना योग इन सब तरह की समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है। वहीं अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता या फिर वो पढ़ा हुआ जल्दी भूल जाता है तो उसे भी ये योगासन करने की आदत डालिए। योग का महत्वपूर्ण आसन बालासन करने से दिमाग से जुड़ी ये सब परेशानियों से जल्दी ही छुटकारा मिलता है। इसे करने से दिमाग तीव्र होता है और मानसिक तनाव जैसी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। आगे की स्लाइड में जानिए बालासन करने का तरीका।

इस आसन को करने से दिमाग और मन शांत रहता है, जिसके कारण हमारा नर्वस सिस्टम सही से काम करता है और शांत रहता है। बालासन करने के लिए सबसे पहले व्रजासन की अवस्था में बैठ जाएं। इसके बाद अपने सिर को जमीन पर स्पर्श कराएं। अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब अपनी छाती से अपने जांघों पर दबाव डालें।

बालासन के लाभ

  • बालासन करने से हमारा नर्वस सिस्टम शांत रहता है।
  • इस आसन को करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
  • बालासन पीठ के दर्द में भी फायदेमंद होता है।
  • शरीर में खिचाव और तनाव दूर होने लगता है।
  • बालासन के नियमित अभ्यास से  अच्छी नींद आने लगती है।

अगर आपके घुटनों का ऑपरेशन हुआ है, तो आप इस आसन का अभ्यास न करें। दस्त से परेशान व्यक्ति भी इस आसन को न करें। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान भी इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।

Tags: balasan benefitsbalasanayogayoga posesyogasanबालासनयोगायोगासनयोगासन के प्रकार
Previous Post

रूठ गई है पत्नी तो ये पांच तरीके अपनाएं, जरूर मान जाएगी

Next Post

ठण्ड में बचना है बीमारियों से तो करें इन चीजों का सेवन

Writer D

Writer D

Related Posts

Handwriting
फैशन/शैली

लिखावट से करें स्वभाव की पहचान

08/10/2025
Furniture
Main Slider

दूसरों के घर से न लाएं ये चीजें, बिगड़ सकते हैं आर्थिक हालात

08/10/2025
Perfume
फैशन/शैली

परफ्यूम लगाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, लंबे समय तक टिकेगी खुशबू

08/10/2025
CM Yogi inaugurated 15 Seva Shakti Kendras
Main Slider

मिशन शक्ति अभियान नारी सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण: सीएम योगी

07/10/2025
CM Yogi
Main Slider

सफाई कर्मचारी के साथ अप्रिय घटना पर 35-40 लाख देने की करेंगे व्यवस्था: सीएम योगी

07/10/2025
Next Post
chatni

ठण्ड में बचना है बीमारियों से तो करें इन चीजों का सेवन

यह भी पढ़ें

M-Pox

मंकीपॉक्स को लेकर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, अमौसी एअरपोर्ट को दिए खास निर्देश

23/07/2022
dead body

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की सरेराह गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

27/11/2020
ukraine-russia war

Ukraine-Russia War: यूक्रेन ने किया पांच रूसी फाइटर जेट उड़ाने का दावा, बेलारूस भी युद्ध में कूदा

24/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version