• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अक्टूबर में छाई Maruti की ये कार! SUVs को पछाड़ बनी नंबर-1

Desk by Desk
22/11/2025
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
Maruti Dzire

Maruti Dzire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Dzire) भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है और अक्टूबर 2025 में इसने देश में चलन को तोड़ते हुए कार निर्माता के बिक्री चार्ट में एसयूवी के दबदबे को खत्म कर दिया. अक्टूबर 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति सुजुकी डिजायर रही, जिसकी 20,791 यूनिट्स सेल हुई. इसके साथ ही, देश के यात्री वाहन बाजार के निजी और बड़े दोनों सेक्टर में बेहद लोकप्रिय इस सब-कॉम्पैक्ट सेडान ने मारुति सुजुकी अर्टिगा और वैगनआर को पछाड़ दिया जो पिछले महीने ओईएम के बिक्री चार्ट में दूसरे और तीसरे स्थान पर थीं.

मारुति सुजुकी के लिए एक अहम महीना रहा

अक्टूबर 2025 मारुति सुजुकी के लिए एक अहम महीना रहा. ऑटो कंपनी ने तीन करोड़ कारों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया. सितंबर 2025 से लागू होने वाली नए टैक्स सिस्टम के तहत जीएसटी दरों में कटौती के कारण छोटी कारों की बिक्री में सुधार ने बिक्री के प्रदर्शन को और भी बेहतर बना दिया. डिजायर (Maruti Dzire) ने सभी कारों के बीच अपनी चमक बिखेरी और मारुति सुजुकी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बनकर देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली यात्री कार बन गई, जो टाटा नेक्सन से ठीक पीछे है. डिजायर ने पिछले महीने साल-दर-साल 64% की सेल में बढ़ोतरी दर्ज की, जो अक्टूबर 2024 में दर्ज 12,698 यूनिट्स से ज़्यादा है.

मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Dzire) 

अक्टूबर 2025 में मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Dzire) ने ब्रेज़ा और ग्रैंड विटारा जैसे लोकप्रिय मॉडलों को पछाड़कर छोटी हैचबैक और सेडान की बजाय एसयूवी और एमपीवी की ओर बढ़ते उपभोक्ताओं के रुझान को चुनौती दी. चलिए आपको बताते हैं वो कौन से कारण है जिसके वजह से लोगों की पसंद बन गई ये कार.

जीएसटी दर में कटौती

मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Dzire) को जीएसटी दरों में कटौती का लाभ मिला है. सितंबर 2025 में लागू नई टैक्स व्यवस्था के तहत, यात्री वाहनों पर जीएसटी की दर 28% से घटाकर 18% कर दी गई है. साथ ही, उपकर भी हटा दिया गया है, जिससे छोटी कारों पर कुल कर भार में उल्लेखनीय कमी आई है. डिजायर को इस कर ढांचे का लाभ मिला है.

फेस्टिवल डिस्काउंट

अक्टूबर 2025 भारत में त्योहारों का सीजन था, जिसमें मारुति सुजुकी समेत कई वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी पूरी लाइनअप पर भारी छूट और ऑफर्स की पेशकश की. जीएसटी दरों में कटौती के कारण, डिजायर की कीमत में कई वेरिएंट के बेस्ड पर ₹ 72,000 से ₹ 88,000 के बीच की कटौती हुई. इसके अलावा, त्योहारी छूट और ऑफर्स ने ग्राहकों के बीच इस सेडान की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया.

नई जनरेशन का मॉडल

नई जनरेशन की मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Dzire) पिछली जनरेशन के मॉडल की तुलना में कई बड़े बदलावों के साथ आई है. इसमें डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं, जो इसे और भी आधुनिक और स्टाइलिश बनाते हैं. साथ ही इसके इंटीरियर में ढेरों फीचर्स भी शामिल हैं. पावरट्रेन भी अपग्रेडेड है. ये सभी डिजाइन बदलाव, फीचर्स और अपडेटेड पावरट्रेन मिलकर नई पीढ़ी की डिजायर को एक आकर्षक उत्पाद बनाते हैं.मारुति सुजुकी डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.26 लाख से ₹9.32 लाख तक है.

Tags: maruti dzire
Previous Post

Meteor 350 Special Edition लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाओगे

Next Post

Pharma Ratna–2025: स्व. प्रो. मंजीत सिंह, प्रो. पी.एल. शर्मा व प्रो. वाई.के. गुप्ता सम्मानित

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Next Post
Pharma Ratna-2025

Pharma Ratna–2025: स्व. प्रो. मंजीत सिंह, प्रो. पी.एल. शर्मा व प्रो. वाई.के. गुप्ता सम्मानित

यह भी पढ़ें

Fashion

ठंड में पाएं परफेक्ट लुक, फॉलो करें ये फैशन टिप्स

03/01/2026
chair workout

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए अब जिम जाने की नहीं जरूरत, कुर्सी से करें टारगेट अचीव

12/09/2020
Savin Bansal

आपदा में बिखरे 48 परिवारों को जिला प्रशासन ने वितरित की 17 लाख की आर्थिक सहायता

29/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version