• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IFFCO दुनिया की शीर्ष सहकारी संस्था बनी, भारत की बड़ी उपलब्धि

Desk by Desk
21/01/2021
in Categorized
0
IFFCO

IFFCO

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO ) ने पिछले वित्त वर्ष में 125वें स्थान से ओवरऑल टर्नओवर रैंकिंग में 65वां स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही इफको अब दुनिया की शीर्ष सहकारी संस्था बन गई है। दुनिया की शीर्ष 300 सहकारी संस्थाओं के बीच प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद से अधिक कारोबार के अनुपात के आधार पर इफको सर्वश्रेष्ठ पर है। यह न केवल सहकारी क्षेत्र के लिए, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है।

#IFFCO ranked Number 1 #Cooperative in the world among top 300 Cooperatives. Proud moment for IFFCO as it topped the “World Cooperative Monitor” List of Turnover/GDP per Capita. Congratulations to Board, Delegates & Employees at IFFCO @icacoop @Euricse @DVSadanandGowda @nstomar pic.twitter.com/DgVxHcaPBK

— Dr. U S Awasthi (@drusawasthi) January 21, 2021

इस संदर्भ में इफको ने कहा कि, इफको राष्ट्र के सकल घरेलू उत्पाद और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (आईसीए) द्वारा प्रकाशित नौवीं वार्षिक विश्व सहकारी मॉनिटर (WCM) रिपोर्ट के अनुसार, यह उद्यम के टर्नोवर और देश की संपत्ति को दर्शाता है।

अब जेल मैन्युअल के सहारे अफसर को रोकने की तैयारी, गुमराह करने में जुटा जेल मुख्यालय

इफको के एमडी औप सीईओ यूएस आवस्थी ने ट्वीट किया कि, श्बहुत खुशी की बात है की इफको दुनिया की नं.1 सहकारी संस्था बन गई है। दुनिया की शीर्ष 300 सहकारी संस्थाओं के बीच प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद से अधिक कारोबार के अनुपात के आधार पर इफको सर्वश्रेष्ठ पर है। आप सभी को बधाई।

पूर्णतः भारतीय सहकारी संघ के स्वामित्व में है IFFCO

मालूम हो कि इफको पूर्णतः भारतीय सहकारी संघ के स्वामित्व में है। वर्ष 1967 में केवल 57 सहकारी समितियों के साथ स्थापित इस समिति में आज 36,000 से भी अधिक भारतीय सहकारी समितियां शामिल हैं। खाद बनाने और बेचने के प्रमुख व्यवसाय के अलावा इन समितियों का व्यवसाय साधारण बीमा से ले कर ग्रामीण दूरसंचार जैसे विविध क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

5.5 करोड़ किसानों को सेवाएं प्रदान करती है संस्था

अपनी 36,000 सहकारी समितियों के विशाल विपणन नेटवर्क के जरिए, इफको भारत के 5.5 करोड़ किसानों को अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। इफको के विपणन विभाग के सामने भारत के कोने-कोने में रहने वाले किसानों तक खाद को पहुंचाने की कठिन चुनौती रहती है, जिनमें से कुछ किसान तो दुनिया के कुछ सबसे दुर्गम स्थानों में रहते हैं।

अंतरराष्ट्रीय साझेदारी का किया विस्तार 

इफको ने दुनिया भर में अपने प्रभाव का विस्तार किया है। कई अंतरराष्ट्रीय खाद उद्योगों और कच्चे माल के आपूर्तिकर्ताओं के साथ किए गए महत्त्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों के जरिए संस्था ने अपनी अंतरराष्ट्रीय साझेदारी का विस्तार किया है।

 

Tags: Big Achievement of IndiaIFFCOIFFCO Becomes Top Co-operative Institution in the WorldIFFCO दुनिया की शीर्ष सहकारी संस्था बनीभारत की बड़ी उपलब्धि
Previous Post

रियाज नायकू समेत 215 आतंकियों का 2020 में किया खात्मा : डीजी सीआरपीएफ

Next Post

इराक फिदायीन हमले में 28 लोगों को मौत, कई गंभीर रुप से घायल

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Iraq suicide attack

इराक फिदायीन हमले में 28 लोगों को मौत, कई गंभीर रुप से घायल

यह भी पढ़ें

Akhilesh yadav

योगी सरकार और पुलिस अमानवीय और संवेदन शून्य हो गई है : अखिलेश

15/09/2020
CM Vishnudev Sai

शहीद ASP की पत्नी को DSP पद पर अनुकंपा नियुक्ति… CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट के बड़े फैसले

09/09/2025
CLAT 2020

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने तय की लॉ एडमिशन टेस्ट की तारीख

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version