Categorized

IGNOU में जुलाई 2020 सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

नई दिल्ली| इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2020 सत्र के एडमिशन के लिए आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इग्नू के किसी भी पाठ्यक्रम में जुलाई 2020 सत्र में एडमिशन लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अब 15 नवंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले इग्नू में आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2020 थी।

इग्नू (IGNOU) द्वारा स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट, पीजी सर्टिफिकेट और अप्रिसिएशन या जारूकता स्तर के कार्यक्रमों के लिए प्रवेश दिया जा रहा है।

IBPS SO में 647 वैकेंसी के लिए आवेदन आज से शुरू

इग्नू में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र इग्नू  के एडमिशन पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैँ।

IGNOU में ऐसे करें आवेदन –

  • आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in या ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन दिशा-निर्देशों को पढ़ने के बाद  “Proceed for re-registration” पर क्लिक करें।
  • यदि आप नए यूजर हैं तो “New Registration” लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर वापस जाएं और लॉगइन करें।
  • जरूरी सूचनाएं भरें और फीस जमा कराएं।
  • आवेदन शुल्क डिटेल के साथ आवेदन जमा कराएं।

Related Articles

Back to top button