• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2004 में गांगुली ने धोनी को बताया था- ‘चाबुक बल्लेबाज’

Desk by Desk
22/07/2020
in ख़ास खबर, खेल, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा बीबीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को प्रतिभाओं को पहचानने वाला कप्तान माना गया है। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और जहीर खान जैसे मैच विनर भारत को दिए। गांगुली ही थे, जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की प्रतिभा को पहचाना था। गांगुली जानते थे कि वह एक दिन भारत के स्टार बनेंगे। बांग्लादेश के 2004 के दौरे पर गांगुली ने धोनी को ‘चाबुक बल्लेबाज’ कहा था।

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व निदेशक जॉय भट्टाचार्य ने हाल ही में इस बात का खुलासा करते हुए कहा, ”मुझे याद है जब हम बांग्लादेश की फ्लाइट में बैठे थे तो गांगुली ने कहा था कि हमारे पास नया ‘चाबुक बल्लेबाज’ है। आप उसे देखिए, वह एक दिन बड़ा स्टार बनेगा।”

21 साल पहले सचिन तेंदुलकर के कंधे पर बॉल लगने पर दिया था आउट

गौरव कपूर के शो ’22यार्न्स’ पर जॉय भट्टाचार्य ने कहा, ”सौरव गांगुली के बारे में एक बात यह है कि वह प्रतिभाओं को पहचानते थे। यदि आपमें प्रतिभा है तो वह आपका समर्थन करते थे, क्योंकि वह जानते थे कि आप कब रन बनाएंगे।”

जॉय भट्टाचार्य ने गांगुली की प्रतिभा पहचाने की क्षमता पर कहा, ”आप युवराज को देखिए, सहवाग को देखिए। आप जानते हैं कि उन्होंने सहवाग के साथ क्या किया। उन्हें ओपन करने की सलाह दी। टीम में उस समय सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ी थे। सहवाग मध्यक्रम में अपनी जगह नहीं बना सकते थे।”

उन्होंने आगे कहा, ”युवराज को काफी समय तक मौका नहीं मिला, क्योंकि वह मध्यक्रम में खेल रहे थे। गांगुली ने सहवाग से ओपन करने के लिए कहा। इसके बाद किस तरह सहवाग ने इतिहास रचा यह सबने देखा।”

हार्दिक पांड्या की एक्टिंग स्किल देख हंसने लगे क्रुणाल

बता दें कि सौरव गांगुली के नेतृत्व में बांग्लादेश में डेब्यू सीरीज हालांकि धोनी के लिए सफल नहीं रही। पहले वनडे में वह शून्य पर आउट हो गए और अगले दो वनडे में उन्होंने 12 और नाबाद 7 रन बनाए। धोनी के करियर का ग्राफ उस समय ऊपर की ओर गया, जब पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में विशाखापत्तनम में उन्होंने 148 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

धोनी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 में क्रमशः 4876, 10773 और 1617 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। वह दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीती हैं।

Tags: cricketcricket newsHindi Cricket NewsIndia tour of Bangladesh 2004India vs Bangladesh 2004Joy Bhattacharyalatest cricket newsmahendra singh dhonims dhonisourav gangulyVirender SehwagYuvraj Singhzaheer khanएमएस धोनीक्रिकेटजहीर खानजॉय भट्टाचार्यभारत का बांग्लादेश दौरा 2004भारत बनाम बांग्लादेश 2004महेंद्र सिंह धोनीयुवराज सिंहवीरेंद्र सहवागसौरव गांगुली
Previous Post

हार्दिक पांड्या की एक्टिंग स्किल देख हंसने लगे क्रुणाल

Next Post

अगर आप भी खाते हैं कच्चा प्याज तो ये पूरी ख़बर जरुर पढें, वरना पड़ेगा पछताना

Desk

Desk

Related Posts

CM Mohan Yadav
राजनीति

डकैत हो या डकैत का बाप… कांग्रेस पार्षद को पकड़ने के लिए सीएम मोहन ने पुलिस को खुली दी छूट

20/06/2025
air india
क्राइम

एअर इंडिया ने रद्द की 8 उड़ानें, 4 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स भी शामिल

20/06/2025
Draupadi Murmu
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का 67वां जन्मदिन आज, PM मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

20/06/2025
Four died due to house wall collapse
Main Slider

बारिश में घर की दीवार गिरी, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मलबे में दबकर मौत

20/06/2025
Badri Kedar Stone Crusher
क्राइम

बद्री केदार स्टोन क्रेशर पर 21,16,800/- का अर्थदण्ड अधिरोपित

19/06/2025
Next Post
कच्चा प्याज के फायदे

अगर आप भी खाते हैं कच्चा प्याज तो ये पूरी ख़बर जरुर पढें, वरना पड़ेगा पछताना

यह भी पढ़ें

यूपी में विकास और बुलडोजर की कार्रवाई एक साथ शुरू हुई : सीएम योगी

03/03/2022
keshav maurya

डिप्टी CM केशव मौर्य ने नवनिर्वाचित विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल को दी बधाई

18/10/2021
walnut

बीमारियों को दूर रखता है ये मेवा, ऐसे करें सेवन

19/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version