• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिछली सरकारों में दंगा और माफियागिरी प्रदेश की पहचान बन गई थी : योगी

Writer D by Writer D
02/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, सहारनपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में अपराध नियंत्रण के उपायों को प्रभावी बताते हुये पिछली सरकारों पर इस दिशा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुये कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे के मुख्य आरोपी को तब की सरकार, मुख्यमंत्री आवास में सम्मानित करके बड़ी ही बेशर्मी के साथ प्रदेश के दंगाईयों के हौसलों को बढ़ावा देने का काम करती थी।

योगी ने गुरुवार को सहारनपुर में मां शाकुंभरी राजकीय विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में पलायन, दंगे और अराजकता चरम पर थी। जिससे प्रदेश की छवि खराब हो गई थी। बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। प्रदेश पिछड़ते-पिछड़ते बीमारू राज्य के रूप में गिना जाने लगा था।

उन्होंने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार बनने के बाद आज देश सुरक्षित हाथों में हैं और विकास की नई बुलंदियों को छूता नजर आ रहा है। योगी ने विकासकार्यों का जिक्र करते हुये कहा कि कभी दिल्ली से सहारनपुर आने में दस घंटे लगते थे लेकिन अब ढाई घंटे में ही इस सफर को पूरा किया जा रहा है।

अखिलेश जी को कौन से चश्मे से यूपी में अपराध बढ़ता हुआ दिख रहा है : शाह

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने योगी और केन्द्र एवं राज्य सरकार के अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में मां शाकुंभरी राजकीय विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “आजादी के समय जो उत्तर प्रदेश,  देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा था, वह प्रदेश अराजकता के चलते बीमारू राज्य में बदल गया। पिछली सरकारों में दंगा और माफियागिरी प्रदेश की पहचान बन गई थी।”

उन्होंने कहा कि सहारनपुर जनपद दशकों से मांग करता रहा है कि उसके पास उनका अपना विश्वविद्यालय होना चाहिए, लेकिन वंशवाद और परिवारवादी सरकारों ने यहां का विकास नहीं किया। योगी ने दलील दी कि पिछली सरकारों के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं था। जहां जातिवाद होगा, वहां वंशवाद और परिवारवाद हावी होगा। वहां विकासवाद और राष्ट्रवाद की जगह कैसे हो सकती है।

Tags: Chief Minister Yogi Adityanathhome minister amit shahLatest Saharanpur News in HindisaharanpurSaharanpur Hindi Samacharsaharanpur News in HindiUnion Home Minister Amit ShahYogi Adityanathकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहगृहमंत्री अमित शाहमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथयोगी आदित्यनाथसहारनपुर
Previous Post

अखिलेश जी को कौन से चश्मे से यूपी में अपराध बढ़ता हुआ दिख रहा है : शाह

Next Post

प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका बोलीं- उत्तर प्रदेश में अंधकार है, इस अंधेर नगरी का चौपट राजा है

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर जिले को मिला प्रथम आयुर्वेदिक चिकित्सालय

08/06/2025
Karela juice
Main Slider

इस आसान तरीके से तैयार हो जाता है यह हेल्दी ड्रिंक, आपके शरीर का रखता है ख्याल

07/06/2025
Gulab Sharbat
Main Slider

रिश्तों में मिठास घोल देगा यह ड्रिंक, चारों ओर से हो जाएगी तारीफों की बौछार

07/06/2025
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

07/06/2025
Gemstones
धर्म

ये रत्न धारण करने से हर क्षेत्र में होंगे कामयाब

07/06/2025
Next Post

प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका बोलीं- उत्तर प्रदेश में अंधकार है, इस अंधेर नगरी का चौपट राजा है

यह भी पढ़ें

Hartalika Teej

कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, सुहागिन महिलाओं के लिए है महत्वपूर्ण

24/08/2024
क्रैग ब्रैथवेट Craig Braithwaite

क्रैग ब्रैथवेट बने वेस्ट इंडीज के टेस्ट कप्तान

12/03/2021
CM Vishnudev Sai

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना गौरवान्वित करने वाला: सीएम साय

27/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version