• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड उमंगोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

Writer D by Writer D
09/11/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वे ऑडिटोरियम में ओहो रेडियो द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज हित में कार्य करने वाले लोग समाज को जोड़ने का भी कार्य करते हैं। उन्होंने अपनी लोक संस्कृति एवं लोक कला को बढ़ावा देने वालों के प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गायक  नरेन्द्र सिंह नेगी,  प्रीतम भरतवाण तथा  नैननाथ रावत के साथ बेडू पाको बारामासा लोकगीत भी गाया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आज का दिन हम सब के लिये खास दिन है। राज्य निर्माण आन्दोलन को उन्होंने बचपन में करीब से देखा है। लाठी डंडा एवं गोली का सामना कर हमारे लोगों ने राज्य निर्माण की राह बनायी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के विजन के अनुरूप हम राज्य के सर्वांगीण विकास के लिये प्रतिबद्ध है। वे स्वयं दिन रात प्राण, प्रण एवं सच्ची निष्ठा के साथ राज्य के विकास के लिये प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। उनका लक्ष्य प्रदेश की 1.25 करोड़ जनता की भलाई के लिये तथा राज्य के चहुंमुखी विकास के लिये कार्य करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक विकास की राह प्रशस्त हो, इसके लिये केन्द्र व राज्य सरकार निरन्तर प्रयासरत है। सड़क, रेल, हवाई सेवा सहित अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे राज्य हित में जो भी घोषणा कर रहे हैं, उसके साथ उनके शासनादेश भी निर्गत किये जा रहे हैं, ताकि कार्य धरातल पर दिखायी दे। उन्होंने कहा कि हाल में प्रदेश में आयी आपदा का हमने प्रधानमंत्री के आशीर्वाद एवं सहयोग से बेहतर ढंग से सामना किया है। 1.50 लाख श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक भेजा है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर सेना द्वारा दिये गये तीन हेलीकॉप्टों से राज्य के 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया तथा राहत कार्य ते से संचालित किये गये।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिन लोगों को सम्मानित किया उनके किसान  शंकर सिंह भैसौड़ा, पर्वतारोही  राजेन्द्र नाथ, ए.एन.एम मती पूनम नौटियाल, समाज सेवी  अनूप नौटियाल, खिलाड़ी  चिराग,  कविलास नेगी आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन आर.जे. काव्या ने किया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में पर्वतीय बन्धु समाज समिति नवोदय नगर हरिद्वार द्वारा आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी वर्चुवली प्रतिभाग किया तथा सभी से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी एवं विकसित राज्य बनाने के लिये सहयोगी बनने की अपेक्षा की।

Tags: CM Pushkaruttrakhand founadtion dayUttrakhand News
Previous Post

1100 खाते में भेजकर बस दिखावा कर रहे है मुख्यमंत्री योगी : संजय सिंह

Next Post

गैंगरेप का आरोपी इंस्पेक्टर निलंबित, एसआईटी करेगी जांच

Writer D

Writer D

Related Posts

mashroom ki sabji
Main Slider

ऐसे बनाएं मशरूम की सब्जी, रोज होगी बनाने की डिमांड

24/06/2026
Oil
फैशन/शैली

डल और मुरझाई स्किन बनेंगी सॉफ्ट और ग्लोइंग, इससे करें मसाज

24/06/2026
House
Main Slider

सीलन की बदबू से घर को बचाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

24/06/2026
Tulsi
Main Slider

तुलसी पर जल अर्पित करते समय न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

24/06/2026
Nails
फैशन/शैली

गर्मियों में नाखूनों का ऐसे रखें ख्याल

24/06/2026
Next Post
Rape

गैंगरेप का आरोपी इंस्पेक्टर निलंबित, एसआईटी करेगी जांच

यह भी पढ़ें

Investors

निवेश लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही योगी सरकार

12/01/2023
Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा का हुआ कोविड-19, सामने आई ये रिपोर्ट

09/06/2025
सुशांत के डिप्रेशन की झूठी रिपोर्ट

सुशांत के डिप्रेशन की झूठी रिपोर्ट बनवाकर दवा की ओवरडोज देती थी रिया, बिहार पुलिस का हलफनामा

07/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version