• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शातिर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें: योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
04/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने वाराणसी परिक्षेत्र के बड़े शातिर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। विगत 5 वर्षों में निश्चित रूप से पुलिस की छवि सुधरी है। फिर भी अभी इसमें और सुधार की गुंजाइश है।

गुरुवार शाम दो दिवसीय दौरे पर शहर में आये मुख्यमंत्री कमिश्नरी सभागार में वाराणसी मंडल के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में पुलिस अफसरों को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की छवि आम जनमानस में अच्छी रहे, इसके लिए छोटी से छोटी सूचनाओं को पूरी गंभीरता से लिया जाए तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अवैध वसूली किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। पुलिस थाना, सीओ एवं एसडीएम स्तर से इस पर पूरी तरह निगरानी रखी जाए और ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए।

इसके पहले मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने वाराणसी और मंडल में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास (शहरी) में लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी से करने को कहा। मुख्यमंत्री ने जनपदों में संभावित बाढ़ एवं सूखा से निपटने के लिए तैयारियों को भी जाना। बैठक में मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान का औपचारिक शुरुआत भी की।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को दिया निर्देश

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने मंडल के जनपदों के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड.19 के दृष्टिगत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सबको प्रिकॉशनरी डोज लगवाए जाने हेतु आह्वान किया है। इसलिए इसका व्यापक स्तर पर प्रचार.प्रसार कर मिशन मोड में पात्रता की श्रेणी में आने वाले शत.प्रतिशत लोगों को निशुल्क बूस्टर डोज लगवाया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत 100 फ़ीसदी बायोमेट्रिक कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न हो और किसी को भी असुविधा नहीं होनी चाहिए।

हर घर तिरंगा अभियान से आमजन को जोड़े

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आमजन से लोगों को जोड़ने के लिए दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा जल जीवन मिशन के अंतर्गत गुणवत्ता युक्त कार्य करने, पेयजल आपूर्ति शुद्धता के साथ सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारियों की भी तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी पर फोकस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इसमें कतिपय शिकायतें मिल रही है। जिलों के जिलाधिकारी इसे गंभीरता से लें। लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ सुनिश्चित हो। इसमें किसी भी स्तर पर गड़बड़ी मिले तो संबंधितो के विरुद्ध कठोर कार्रवाई प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से समस्याओं को पूछा

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनप्रतिनिधियों से उनकी समस्याएं पूछी तो राज्यमंत्री डाॅ दयाशंकर मिश्र ’दयालु’ ने सामूहिक विवाह में दिए जाने वाले धनराशि का मुद्दा उठाया। वाराणसी पिंडरा विधानसभा के विधायक डॉ अवधेश सिंह ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कतिपय अधिकारियों की लापरवाही का जिक्र करते हुए कहा बार.बार कहे जाने के बावजूद अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

अनुप्रिया की पार्टी अपना दल (S) को चुनाव आयोग ने दिया स्टेट पॉलिटिकल पार्टी का दर्जा

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर नगर पालिका क्षेत्र के बुनियादी आवश्यकताओं का मामला उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त से साफ सफाई के बाबत पूछते हुए कहा कि इस संबंध में पूर्व की बैठक में भी शिकायतें हुई थी। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए समुचित साफ.सफाई सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया। रोहनिया विधायक सुनील पटेल ने मोहनसराय में फ्लाईओवर निर्माण कराए जाने की मांग की। एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने रामनगर क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की मांग की। जनपद जौनपुर, गाजीपुर एवं चंदौली के जनप्रतिनिधियों ने भी अपने.अपने क्षेत्र की कतिपय समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को श्याम के शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराए जाने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर मृदुला जायसवाल, दक्षिणी विधायक डाॅ नीलकंठ तिवारी, प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद, कमिश्नर दीपक अग्रवाल सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।

Tags: cm yogiup newsvaranasi news
Previous Post

अनुप्रिया की पार्टी अपना दल (S) को चुनाव आयोग ने दिया स्टेट पॉलिटिकल पार्टी का दर्जा

Next Post

SC के 49वें चीफ जस्टिस होंगे जस्टिस यूयू ललित, 27 अगस्त को लेंगे शपथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
Next Post
CJI UU Lalit

SC के 49वें चीफ जस्टिस होंगे जस्टिस यूयू ललित, 27 अगस्त को लेंगे शपथ

यह भी पढ़ें

Firing

अंधाधुंध फायरिंग में पुलिस अफसर समेत पांच की मौत, आरोपी गिरफ्तार

14/10/2022
murder

मथुरा : घरेलू विवाद के चलते दम्पति की हत्या, परिवार चार सदस्य गिरफ्तार

06/10/2020
Government Schemes

Year Ender 2023: लोगों का सहारा बनी ये सरकारी योजनाएं

27/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version