• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेमीफाइनल मैच में अख्तर-अफरीदी ने ऐसे की थी आशीष नेहरा की मदद

Desk by Desk
02/08/2020
in ख़ास खबर, खेल, राष्ट्रीय
0
आशीष नेहरा

आशीष नेहरा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| आशीष नेहरा ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि किस तरह पाकिस्तानी क्रिकेटरों शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर ने उन्हें 2011 के सेमीफाइनल की टिकट दिलवाई थी। विश्व कप का यह सेमीफाइनल मैच भारत-पाकिस्तान के बीच था। नेहरा टीम में थे, लेकिन उन्हें अपने परिवार के लिए टिकट चाहिए थे। मैच चंडीगढ़ के मोहाली स्टेडियम में खेला जाना था। नेहरा ने बताया कि पूरी दुनिया से लोग मैच देखने आए थे। लिहाजा टिकट खत्म हो गए थे।

महबूबा की जल्द हो रिहाई, राहुल बोले- नेताओं को बंदी बनाना लोकतंत्र को क्षतिग्रस्त करने जैसा

आशीष नेहरा के लिए अतिरिक्त टिकट का इंतजाम करना काफी मुश्किल हो रहा था। ऐसे में शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर ने अपना सेलिब्रिटी कार्ड खेला और अंत में नेहरा को कुछ एक्स्ट्रा टिकट मिल गए।

आशीष नेहरा ने ‘ग्रेटेस्ट राइवलरी पॉडकास्ट’ में कहा, ”मैच से दो-तीन दिन पहले तक किसी को नहीं पता था कि सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। सब कुछ बहुत जल्दी में हुआ। 72 घंटे में सबको पता चल गया कि सेमीफाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। मैंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा था। चंडीगढ़ में बहुत ज्यादा होटल नहीं हैं। वहां माउंट व्यू होटल है और टीमें ताज होटल में ठहरी हुई थीं। मैंने देखा कि लोग अमेरिका और इंग्लैंड से मैच देखने आए थे।”

इस नॉकआउट मुकाबले में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी जैसी शख्सियतें आई थीं। पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री यूसुफ रजा जिलानी भी मैच देखने पहुंचे थे। बहुत से सेलिब्रिटीज को भी होटल नहीं मिल रहा था। बीसीसीआई चयनसमित के सदस्य क्रिस श्रीकांत भी उनमें से एक थे। पाकिस्तानी डेलिगेशन के साथ बहुत से लोग थे, जो माउंट व्यू होटल में ठहरे।

यह सेमीफाइनल आशीष नेहरा का फाइनल वनडे साबित हुआ। भारत ने पाकिस्तान को 29 रन से हराया। नेहरा ने 33 रन देकर 2 विकेट लिए।

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ करा रहे हैं ‘हनुमान चालीसा’का पाठ, ये है वजह

विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की यह पांचवीं भिडंत थी और भारत ने जीत का सिलसिला जारी रखा था। अब भारत विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ सभी सात मैच जीत चुका है। नेहरा ने कहा, ”ईमानदारी से कहूं तो मैं भाग्यशाली हूं, क्योंकि मुझे अतिरिक्त टिकट्स शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर ने दिलवाई थी। वकार यूनुस उस समय पाकिस्तान के कोच थे। उस समय मेरे पास एक्स्ट्रा टिकट थे, जो मुझे पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिले थे। मेरे पास सबसे ज्यादा टिकट थे।”

Tags: 2011 World Cup Semi Final2011 वर्ल्ड कप सेमीफाइनलAshish Nehracricketcricket newsExtra TicketsHindi Cricket NewsICC One Day World Cup 2011India vs Pakistan 2011India vs Pakistan World Cup Semi Final 2011latest cricket newsShahid AfridiShoaib Akhtarआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2011आशीष नेहराएक्स्ट्रा टिकटक्रिकेटभारत बनाम पाकिस्तान 2011भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप रिकॉर्डशाहिद अफरीदीशोएब अख्तर
Previous Post

अमर सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली 3:30 बजे पहुंचेगा, कल होगा अंतिम संस्कार

Next Post

भारतीय मूल के डांसर ने भांगड़ा की ऑनलाइन कक्षा चलकर जीता ब्रिटेन में सम्मान

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami listened to the 135th edition of 'Mann Ki Baat'
राष्ट्रीय

‘मन की बात’ नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रेरित करता है : धामी

28/06/2026
Anand Bardhan
राष्ट्रीय

काशीपुर में विकास परियोजनाओं पर मुख्य सचिव का फोकस, अधिकारियों को दिए निर्देश

28/06/2026
CM Bhagwant Mann
राष्ट्रीय

श्री अकाल तख्त के आदेश का अक्षरशः पालन करेंगे : भगवंत मान

28/06/2026
CM Nayab Saini
राजनीति

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

28/06/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

28/06/2026
Next Post
राजीव गुप्ता

भारतीय मूल के डांसर ने भांगड़ा की ऑनलाइन कक्षा चलकर जीता ब्रिटेन में सम्मान

यह भी पढ़ें

Natarajan

भारतीय गेंदबाज नटराजन ने सर्जरी के बाद बीसीसीआई और मेडिकल टीम को शुक्रिया कहा

27/04/2021
तालिबानी आतंकी हमला

अफगानिस्तान : तालिबानी आतंकियों के हमले में तीन की मौत, कई घायल

30/08/2020
relationship

किसी भी रिश्ते में दरार पैदा कर सकती हैं ये चीजें

29/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version