• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करवाचौथ की थाली में शामिल करें लाजवाब पनीर जलफ्रेजी, जानें इसकी रेसिपी

Desk by Desk
20/10/2021
in Food, Lifestyle, खाना-खजाना, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

करवाचौथ का त्योहार इस बार 24 अक्टूबर रविवार को होगा। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर शाम के समय अपना व्रत खोलती हैं। ऐसे में लगता है कि कुछ तो अच्छा खाने को मिले, जिससे मन खुश हो जाए। हम आपको बताएंगे पनीर जलफ्रेजी के बारे में।

यूं तो पनीर की तमाम वैरायटी आप घर पर बनाती ही होंगी, लेकिन ​पनीर जलफ्रेजी थोड़ी हटकर है। ये ज्यादातर आपको महंगे रेस्त्रां के मेन्यू में देखने को मिलेगी। इस बार करवाचौथ की थाली में आप इस लाजवाब रेसिपी को शामिल कर सकती हैं। जानिए कैसे बनती है पनीर जलफ्रेजी।

सामग्री

150 ग्राम पनीर चौड़ी स्ट्रिप्स में कटा हुआ, लंबी स्ट्रिप्स में कटी चौथाई कप गाजर, एक मध्यम आकार का प्याज लंबा कटा हुआ, एक लंबी कटी शिमला मिर्च, लंबी स्ट्रिप्स में कटा एक टमाटर, बारी कटी हरी मिर्च, चौथाई कप टमाटर की प्यूरी, आधा चम्मच जीरा, एक चम्मच टोमैटो कैचअप, एक चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, चौथाई चम्मच गरम मसाला, दो टेबल स्पून तेल, दो टेबल स्पून बारीक कटा हरा धनिया और नमक स्वादानुसार।

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें जीरा डालें। जीरा जब चटकने लगे, तब प्याज डालें। प्याज को पारदर्शी होने तक भूनें। इसके बाद अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें। एक मिनट तक इस पेस्ट को भूनें।

इसके बाद गाजर और शिमला मिर्च को डालकर दो मिनट तक भूनें। इसके बाद हरी मिर्च और कटे टमाटर भी डाल दें और फिर से एक मिनट भूनें। अब आप टमाटर की प्यूरी डालें और सारी चीजों को मिक्स करें। दो से तीन मिनट तक सारी चीजों को भूनें।

अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और कैचअप डालें। सब चीजों को मिक्स करके करीब एक मिनट तक चलाते रहें। इसके बाद चौथाई कप या आधा कप पानी डालें। इसके बाद पनीर डाल दें। ग्रेवी को दो से तीन मिनट तक पकाइए, जब तक उसमें गाढ़ापन न आ जाए। इसके बाद गैस बंद करें और हरा धनिया डालकर गर्मागर्म खुद भी खाएं और घर के सदस्यों को भी खिलाएं।

Tags: KarvachauthPaneer JalfreziPaneer Ki Sabjipaneer recipes
Previous Post

बिटकॉइन की मजबूती बरकरार, 50 लाख के करीब पहुंची कीमत

Next Post

सीरिया में दो बम विस्फोट, चपेट में आई सेना की बस, 14 की मौत

Desk

Desk

Related Posts

Biscuits
खाना-खजाना

घर में बनाएं टेस्टी बिस्किट, चाय के साथ लें इनका स्वाद

02/06/2026
beetroot paratha
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये खास पराठा, जानें बनाने की आसान रेसिपी

02/06/2026
Dahi Aloo
खाना-खजाना

इस टेस्टी डिश से लगाएं खाने में जायका का तड़का, झट से होगी तैयार

02/06/2026
Bread Manchurian
खाना-खजाना

आज बनाएं ब्रेड मंचूरियन, मिलेगा स्ट्रीट फूड का स्वाद

01/06/2026
Pyaaz Kachori
खाना-खजाना

नाश्ते में बनाएं प्याज की कचौड़ी, रोज होगी बनाने की डिमांड

01/06/2026
Next Post

सीरिया में दो बम विस्फोट, चपेट में आई सेना की बस, 14 की मौत

यह भी पढ़ें

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने युवक काे दी इच्छा मृत्यु की इजाजत, 12 साल से था कोमा में

11/03/2026
मुठभेड़ में 3 युवक की मौत

दो गांवों से मजदूरी करने वाले लापता 3 युवक की 18 जुलाई के मुठभेड़ में मौत

11/08/2020
sid shehnaaz tony

सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल को टोनी कक्कड़ के साथ डांस करते हुए पकड़ा

10/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version