• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सूर्यकुमार के शतक के बावजूद इंग्लैंड ने जीता तीसरा टी-20, 2-1 से सीरीज भारत के नाम

Writer D by Writer D
10/07/2022
in खेल
0
t-20

t-20

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नाटिंघम। सूर्यकुमार यादव के विस्फोटक शतक (117) के बावजूद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी 20 (T20) में रविवार को 17 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इस हार के बावजूद तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली।

इंग्लैंड ने डेविड मलान (77) के विस्फोटक अर्धशतक और लियाम लिविंग्स्टन की नाबाद 42 रन की बेहतरीन पारी से 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन का मजबूत स्कोर बनाया जबकि भारतीय टीम सूर्य के शानदार शतक के बावजूद नौ विकेट पर 198 रन ही बना सकी। सूर्य ने मात्र 55 गेंदों की अपनी शतकीय पारी में 14 चौके और छह छक्के लगाए।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के ओपनरों जैसन रॉय और कप्तान जोस बटलर ने भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के न होने का पूरा फायदा उठाते हुए इंग्लैंड को 31 रन की अच्छी शुरुआत दी।

बटलर ने नौ गेंदों पर 18 रन बनाये जबकि रॉय ने 26 गेंदों पर 27 रन में एक चौका और दो छक्के लगाए। मलान ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए मात्र 39 गेंदों पर 77 रन में छह चौके और पांच छक्के लगाए। मलान ने लिविंग्स्टन के साथ चौथे विकेट के लिए 84 रन की मजबूत साझेदारी की।

नर्मदा बचाओ अभियान की नेत्री मेधा पाटकर के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस

लिविंग्स्टन ने 29 गेंदों पर नाबाद 42 रन में चार छक्के उड़ाए। हैरी ब्रूक ने नौ गेंदों पर 19 और क्रिस जॉर्डन ने तीन गेंदों पर 11 रन बनाये। इंग्लैंड के स्कोर में 13 अतिरिक्त रनों का भी योगदान रहा।

भारत की तरफ से लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने 30 रन पर दो विकेट और तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने 35 रन पर दो विकेट लिए।

Tags: cricket newssports newst-20
Previous Post

नर्मदा बचाओ अभियान की नेत्री मेधा पाटकर के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस

Next Post

टूर एंड ट्रेवेल के नाम पर ठगी करने वाले डॉयरेक्टर समेत छह गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
Next Post
Arrested

टूर एंड ट्रेवेल के नाम पर ठगी करने वाले डॉयरेक्टर समेत छह गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

fire

लड़का नहीं करता था पढ़ाई, पिता ने मिट्टी का तेल डालकर जला डाला

19/01/2021
CM Yogi

भक्ति और शक्ति का मिलन होता है तो टूट जाती है गुलामी की दासता: योगी

11/02/2024
दिगांगना सूर्यवंशी

‘डिप्रेशन’ के ऊपर बनाई शॉर्ट फिल्म इंस्टाग्राम पर साझा किया दिगांगना ने यह पोस्ट  

04/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version