• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेटियों ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को रौंद कर भारत बना विश्व विजेता

Writer D by Writer D
29/01/2023
in खेल, Main Slider
0
Women's Under-19 World Cup

India won the Women's Under-19 World Cup

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पोचेफस्ट्रूम (दक्षिण अफ्रीका)। खेल के हर विभाग में इंग्लैंड को घुटनों पर बैठा कर भारत ने रविवार को पहले अंडर-19 महिला टी20 विश्वकप (Women’s Under-19 World Cup) का खिताब अपने नाम कर लिया।

सेनवेस पार्क मैदान पर भारतीय लड़कियों का जलवा सिर चढ़ कर बोला। भारतीय गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड 17.1 ओवर में मात्र 68 रनों पर ढेर हो गयी। इसके जवाब में भारत ने सिर्फ 14 ओवर में लक्ष्य हासिल करके विश्व विजेता होने का गौरव हासिल किया।

अपना 19वां जन्मदिन मनाने वाली शेफाली ने मैच के फाइनल में पहुंचने पर कहा था कि उनके लिये जन्मदिन का उपहार विश्वकप के खिताब से ज्यादा और कुछ नहीं हो सकता। टीम की साथियों ने उनकी इस मुराद को पूरा किया और समूचे भारत का ध्यान महिला क्रिकेट के सुनहरे भविष्य की ओर खींचने में सफलता हासिल की।

तीतास साधु (छह रन पर दो विकेट),अर्चना देवी (17 रन पर दो विकेट) और पार्शवी चोपड़ा (13 रन पर दो विकेट) की तिकड़ी के आगे अंग्रेज लड़कियां पानी भरती नजर आयीं। वहीं मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और सोनम यादव ने एक-एक विकेट लेकर इंग्लैंड का पुलिंदा निर्धारित ओवर से 17 गेंद पहले ही बांधने में अहम भूमिका अदा की।

मात्र 69 रन के विजयी लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरी शेफाली (15) ने एक चौके और छक्के के साथ चिरपरिचित अंदाज में पारी की शुरूआत की, हालांकि वह हैना बेकर की गेंद पर एलेक्सा स्टोनहाउस को कैच दे बैठीं। दूसरे छोर पर श्वेता सेहरावत भी पांच रन बनाकर ही आउट हो गयीं। भारत के दो विकेट सिर्फ 20 रन गिरने के बाद सौम्या तिवारी (24 नाबाद) और गोंगड़ी तृषा (24) ने भारत को छह ओवर शेष रहते जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

सौम्या 37 गेंदों पर तीन चौकों के साथ 24 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि गोंगड़ी ने 29 गेंदों पर तीन चौकों के साथ 24 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 46 रन की साझेदारी हुई और गोंगड़ी के आउट होने के बाद सौम्य ने विजयी रन बनाकर भारत को यह ऐतिहासिक जीत दिलाई।

इससे पूर्व, कप्तान शेफाली ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया जिसे सही ठहराते हुये साधु ने अपने पहले ही ओवर में इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज लिबर्टी हीप को शून्य पर चलता कर दिया। बाद में निमाह हालैंड ने रन गति को तेज करने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हुईं।

नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण पहले दस ओवर में ही इंग्लैंड की आधी टीम 39 रन जोड़ कर पवेलियन लौट चुकी थी। भारतीय गेंदबाजों का कहर इस कदर बरपा कि इंग्लैंड के छह खिलाड़ी दहाई के अंक भी नहीं जुटा सके। रयान मैकडोनाल्ड-गे (19), एलेक्सा स्टोनहाउस (11), सोफिया स्मेल(11) और निआह हॉलैंड (10) ही कुछ समय तक क्रीज पर टिक सकीं, जिसके दम पर इंग्लैंड ने 17.1 ओवर में 68 रन बनाये।

Tags: cricket newsCricket News in Hindisports newssports news in hindiWomen's Under-19 World Cup
Previous Post

स्वास्थ्य मंत्री की गोली मारकर हत्या, हमला करने वाला ASI अरेस्ट

Next Post

तीसरी बार हाकी का सरताज बना जर्मनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Flowers
फैशन/शैली

रंग-बिरंगे फूलों से भर जाएगा आपका गार्डन, इस्तेमाल करें ये टिप्स

28/10/2025
Bada Mangal
Main Slider

मंगलवार को भूलकर भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे कुपित

28/10/2025
Worship
Main Slider

पूजा करते समय न करें ये गलतियां, हो सकता है बड़ा नुकसान

28/10/2025
Kitchen
Main Slider

किचन से जुड़ी हैं घर की बरकत, रखें इन बातों का ध्यान

28/10/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

सीएम साय ने छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

27/10/2025
Next Post
Hockey World Cup

तीसरी बार हाकी का सरताज बना जर्मनी

यह भी पढ़ें

gauhar khan

शादी के दो दिन बाद एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल से टकराई गौहर खान, एक्टर ने कहा…..

28/12/2020
CM Vishnudev Sai

नक्सलियों द्वारा बंदूक छोड़ना हर्ष का विषय: विष्णु देव साय

14/05/2024
फेस शील्ड

लगातार फेस शील्ड पहने रहना हो रहा हानिकारक, लोगों को हो रहीं ऐसी दिक्कतें

29/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version